इंदौर में पहचान छिपाकर ऐप के जरिए युवती से दोस्ती करने का आरोप, बजरंग दल ने युवक को पुलिस को सौंपा

Indore News : इंदौर में पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती करने के आरोप में बजरंग दल ने एक युवक को पुलिस के हवाले किया। युवती ने केस दर्ज कराने से इनकार किया, जिसके बाद पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
Bajrang Dal workers handing over a youth to police in Indore
बजरंग दल ने युवक को पुलिस को सौंपाफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इंदौर में युवक पर पहचान छिपाकर हिंदू युवती से दोस्ती करने का आरोप।

  • बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

  • बजरंग दल के मुताबिक, युवक और युवती की दोस्ती ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी।

  • युवती ने पुलिस में केस दर्ज कराने से इनकार किया।

Indore Bajrang Dal News : इंदौर में एक युवक पर अपनी पहचान छिपाकर हिंदू युवती से दोस्ती करने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है।

बजरंग दल के इंदौर विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ होटल मेरठ के बाहर घूम रहा है और उसे होटल ले जाने के लिए जगह तलाश रहा है। इसके बाद उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं को मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के लिए कहा। कार्यकर्ताओं ने युवक से पूछताछ की और फिर युवक व युवती को लेकर थाने पहुंचे।

ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी दोस्ती

इंदौर में बजरंग दल के दावे के मुताबिक, पूछताछ में युवक की पहचान अनस खान निवासी गाजियाबाद के रूप में सामने आई। बताया गया कि युवक और युवती की दोस्ती एक ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी। युवती राजस्थान के श्रीगंगानगर की रहने वाली है और इंदौर के गौरी नगर में अपनी बहन के साथ रहती है। वह ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है।

युवती ने पहचान छिपाने की बात कही

बजरंग दल के अनुसार, युवती ने कार्यकर्ताओं को बताया कि युवक ने शुरुआत में अपनी पहचान हिंदू के रूप में बताई थी। युवती के मुताबिक, उसे युवक के मुस्लिम होने की जानकारी नहीं थी और मुलाकात के दौरान बातचीत में उसे इस बारे में पता चला। ये बातें युवती के कथित बयान और बजरंग दल के दावे पर आधारित हैं। पुलिस जांच में इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

Bajrang Dal workers handing over a youth to police in Indore
MP सरकार को नवंबर अंत तक मिलेगा 225 करोड़ का हाईटेक एयरबस हेलीकॉप्टर, फ्रांस में पायलटों की ट्रेनिंग पूरी

युवती ने केस दर्ज कराने से किया इनकार

मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इंदौर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, युवती ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की। फिलहाल पहचान छिपाने के आरोपों और घटनाक्रम के अन्य पहलुओं की पुष्टि के लिए पुलिस जांच का इंतजार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com