इंदौर मर्डर मिस्ट्री: उर्मिला सैनी की हत्या का खौफनाक सच आया सामने, चरित्र शंका के चलते पती ने की हत्या
Indore Urmila Saini Case: इंदौर में महिला पोस्टल असिस्टेंट की निर्मम हत्या, चरित्र शंका में पति ने उतारा मौत के घाट, बेटी ने मांगी कड़ी सजा, फरार आरोपी के लिए 6 टीमें तैनात।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
उर्मिला सैनी मर्डर केस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Urmila Saini Murder Case: इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र की डाक कुंज कॉलोनी में डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति अखिलेश सैनी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी शंका ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।
वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इधर, मृतका के परिजनों और डाक विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग संयोगितागंज थाने पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
पती ने की उर्मिला सैनी की निर्मम हत्या
दरअसल इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मनोरमागंज स्थित डाक कुंज कॉलोनी में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की निर्मम हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति अखिलेश सैनी अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर लंबे समय से शक करता था। इसी संदेह और घरेलू विवाद ने आखिरकार एक खौफनाक रूप ले लिया और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर: हाईकोर्ट में विशेष बेंच करेगी प्रमोशन में आरक्षण मामले पर सुनवाई, चीफ जस्टिस ने खुद को केस से किया अलग
जनता के टैक्स के पैसे का सम्मान; कानून की पढ़ाई के दौरान कमलेश्वर डोडियार नहीं लेंगे सरकारी सैलरी
इंदौर में रोड रेज का खौफनाक VIDEO; कार के बोनट पर चढ़कर युवक ने शराब की बोतल से तोड़ा कांच
दतिया उपचुनाव: उतरा चेहरा, नम आंखें…लेकिन फिर भी आशुतोष तिवारी का नामंकन भरवाने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा- VIDEO
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
वही इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद मृतका के परिजन और डाक विभाग के साथी कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग संयोगितागंज थाने पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
मीडिया के सामने भावुक नजर आई उर्मिला की बेटी
इस दौरान मृतका की बेटी प्रेक्षा सैनी भी मीडिया के सामने भावुक नजर आई। उसने अपनी मां के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा कि जिस बेरहमी से उसके पिता ने उसकी मां की जान ली है, उसे भी उसी दर्द का एहसास होना चाहिए, इसलिए ना तो उसका एनकाउंटर करे और ना ही फांसी दे बल्कि उसके पिता को को भी वैसे ही तड़पा कर मारा जाए, जिस तरह से उसने उसकी मां को मारा है। प्रेक्षा ने आरोप लगाया कि उसके पिता हमेशा उसकी मां के चरित्र पर संदेह करते थे और उनकी कमाई पर निर्भर रहते थे।
यह भी पढ़ें: जबलपुर: हाईकोर्ट में विशेष बेंच करेगी प्रमोशन में आरक्षण मामले पर सुनवाई, चीफ जस्टिस ने खुद को केस से किया अलग
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। कुछ स्थानों से उसके संबंध में इनपुट मिले हैं, लेकिन फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
