स्वच्छता सम्मान लेकर इंदौर लौटे कैलाश विजयवर्गीय, एयरपोर्ट पर बोले- इंदौर पूरे देश के लिए रोल मॉडल

Swachhata Awards: दिल्ली में स्वच्छता का सम्मान लेने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर लौटे, इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ, मंत्री ने कहा की इंदौर पुरे देश के लिए रोल मॉडल बन गया है
Cabinet Minister Kailash Vijayvargiya and MP Shankar Lalwani receive a grand welcome at Indore Airport
एयरपोर्ट पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत करते कार्यकर्त्ता फोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश को अलग अलग श्रेणियों में 9 पुरस्कार मिले।

  • पुरस्कार लेकर इंदौर पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।

  • एयरपोर्ट पर मंत्री और सांसद शंकर लालवानी का स्वागत।

  • इंदौर को इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में दूसरा स्थान मिला।

  • देपालपुर को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता उपलब्धि के लिए सम्मान मिला।

  • विजयवर्गीय ने सफाई मित्रों, नगर निगम कर्मचारियों और जनता को दिया श्रेय।

Kailash Vijayvargiya Returns with Swachhata Awards: स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को मिले दूसरे स्थान और देपालपुर को राष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वच्छता उपलब्धि के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली से पुरस्कार लेकर इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मंत्री विजयवर्गीय और सांसद शंकर लालवानी का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने स्वच्छता के क्षेत्र में एमपी और इंदौर की उपलब्धियों पर खुशी जाहिर की।

एमपी को मिले सबसे ज्यादा 9 पुरस्कार

एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि स्वच्छता के मामले में मध्य प्रदेश ने देशभर में शानदार प्रदर्शन किया है। अलग अलग श्रेणियों में प्रदेश को कुल 9 पुरस्कार मिले हैं, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार बेहतर काम कर रहा है।

इंदौर पूरे देश के लिए आदर्श शहर

मंत्री विजयवर्गीय ने इंदौर की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इंदौर न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श और रोल मॉडल है। लगातार नौ बार स्वच्छता में नंबर वन रहने के बाद इस बार दूसरा स्थान मिलना भी शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इंदौर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि किसी शहर का लगातार इतने वर्षों तक स्वच्छता में शीर्ष पर बने रहना सामान्य बात नहीं है।

सफाई मित्रों और जनता की मेहनत को दिया श्रेय

विजयवर्गीय ने स्वच्छता की इस उपलब्धि का श्रेय सफाई मित्रों, नगर निगम के कर्मचारियों और इंदौर की जागरूक जनता को दिया। उन्होंने कहा कि इंदौर के लोगों में स्वच्छता के संस्कार विकसित हो चुके हैं। जब किसी शहर के नागरिकों में स्वच्छता की आदत और संस्कार आ जाते हैं, तो उस शहर को पीछे करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि इंदौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Cabinet Minister Kailash Vijayvargiya and MP Shankar Lalwani receive a grand welcome at Indore Airport
Amul Milk Price Hike: आज से अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, मदर डेयरी के बाद दिया तगड़ा झटका

सबसे पिछड़े देपालपुर को बनाया स्वच्छता में अव्वल

मंत्री ने देपालपुर की उपलब्धि को भी खास बताया। उन्होंने कहा कि देश की 70 सबसे गंदी शहरों की सूची में देपालपुर की स्थिति बेहद पीछे थी। उसे स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाना बड़ी सफलता है। इसके लिए इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम की पूरी टीम ने लगातार मेहनत की। टीम ने देपालपुर पहुंचकर वहां की नगरपालिका को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए और पिछड़े शहर को आगे लाने में अहम भूमिका निभाई।