इंदौर के राऊ में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी का गला रेता फिर लगा ली फांसी, घर के बाहर खेलते रहे बच्चे

Indore Double Death : इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में युवक ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगा ली। बताया जा रहा है की चरित्र शंका में पति ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
A tragic double death incident in Sai Vihar Colony of Rau.
इंदौर का राऊ पुलिस थाना फोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Indore Couple Found Dead in Rau : इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। साईं विहार कॉलोनी में रहने वाले दंपति के शव उनके ही घर में मिले।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पति ने पहले चाकू से पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या की और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में मौजूद दोनों बच्चे खेलने के लिए बाहर गए हुए थे।

घर में मिले पति-पत्नी के शव, बच्चों के सामने आया खौफनाक दृश्य

मृतकों की पहचान पवन सोनी और उनकी पत्नी वर्षा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दंपति का 14 वर्षीय बेटा और 7 वर्षीय बेटी घर से बाहर गार्डन में खेलने गए थे। इसी बीच घर के भीतर यह वारदात हो गई। बच्चे जब वापस पहुंचे तो मां का शव कमरे में पड़ा था, जबकि पिता फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची।

पराठे की दुकान चलाता था पवन, रीवा का रहने वाला था परिवार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पवन सोनी मूल रूप से रीवा का निवासी था और इंदौर में पराठे की दुकान संचालित करता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक तनाव चल रहा था। पत्नी की किसी अन्य युवक से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात भी सामने आई है।

एक दिन पहले दोस्तों के सामने जताई थी आशंका

दंपति की मौत मामले में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पवन ने घटना से एक दिन पहले अपने कुछ दोस्तों के सामने पत्नी और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई थी। पुलिस इस जानकारी की भी पड़ताल कर रही है, ताकि वारदात से पहले की परिस्थितियों और आरोपी की मंशा को समझा जा सके।

A tragic double death incident in Sai Vihar Colony of Rau.
BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान, कहा- साल में सिर्फ 3 महीने मेहनत और 9 महीने नशा करते हैं किसान

पुलिस खंगाल रही मोबाइल और दूसरे साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही राऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मोबाइल फोन और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है।