तेज रफ्तार कार ने 2 आरक्षकों को उड़ाया, एक की हालत गंभीर, पुलिसकर्मी निकला आरोपी चालक
Two Policeman Injured In Accident: इंदौर में पुलिसकर्मी ने कार से आरक्षकों को टक्कर मारी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एक आरक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore Car Accident: इंदौर शहर में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात दो आरक्षकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों आरक्षक उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में एक आरक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे को भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बीट बिजलपुर क्षेत्र में आरक्षक प्रमोद त्यागी और आरक्षक भूरालाल जामले नियमित गश्त पर थे। दोनों बाइक से इलाके में निगरानी कर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों आरक्षकों का इलाज जारी
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरक्षकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में आरक्षक भूरालाल जामले को पेट, सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं आरक्षक प्रमोद त्यागी के पैरों में चोट लगी है और उनका इलाज भी अस्पताल में जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
Viral Dashcam Video: स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी बनी ‘जहाज’, लड़की का बिगड़ा बैलेंस
जम्मू के बंतलाब इलाके में ढहा पुल का हिस्सा, 3 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत, उपमुख्यमंत्री ने बताई बड़ी चूक
जबलपुर बरगी डैम हादसा: पायलट, हेल्पर और टिकट इंचार्ज बर्खास्त; मैनेजर सस्पेंड और रीजनल मैनेजर का तबादला
Pune Maval Dam Accident: सेल्फी लेते वक्त जलाशय में गिरे चार दोस्त, तीन की मौत
आरोपी चालक खुद है पुलिसकर्मी
मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जिस कार चालक ने दोनों पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी, वह खुद पुलिस विभाग में पदस्थ है। राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम विजय चौहान है, जो DRP लाइन में तैनात है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह नशे की हालत में था। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार के साथ-साथ नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई है।
ये भी पढ़ें : रुबात विवाद में बढ़ा टकराव, सिकंदर हफीज ने कांग्रेस MLA मसूद को भेजा 150 करोड़ का मानहानि नोटिस
घटना ने खड़े किए सवाल
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस परिस्थिति में उस समय वाहन चला रहा था। इस घटना ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही पुलिस को भी सवालों को घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
