जम्मू के बंतलाब इलाके में ढहा पुल का हिस्सा, 3 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत, उपमुख्यमंत्री ने बताई बड़ी चूक
Jammu-Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर के बंतलाब इलाके में पुल ढहने से तीन मजदूरों की मौत हुई। इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने शोक जताया और ठेकेदारों पर कार्रवाई के संकेत दिए।
- Written By: प्रिया जैस
जम्मू पुल हादसा (फोटो सौजन्य-IANS)
Jammu-Kashmir Accident News: जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को बंतलाब इलाके में बड़ा हादसा हआ। एक पेट्रोल पंप के पास पुल गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई और एक मजदूर घायल है। हादसे के समय मौके पर 6 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से दो अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन बाकि 4 लोग मलबे में दब गए थे।
यह घटना उस समय हुई जब मजदूर पुल की दीवार की मरम्मत का काम कर रहे थे। पिछले साल बाढ़ में यह दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे सुधारा जा रहा था। लेकिन इसी दौरान पुल का हिस्सा टूट गया और वहां मौजूद सभी मजदूर मलबे में दब गए।
तीन मजदूरों की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस राज्य आपदा मोचन बल (SDRF)और सेना मौके पर पहुंची और मजदूरों को बचाने में जुट गई। हालांकि, कि इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और केवल एक ही मजदूर को जीवित निकाल पाने में सफलता हासिल हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Maval Dam Accident: सेल्फी लेते वक्त जलाशय में गिरे चार दोस्त, तीन की मौत
आज की ताजा खबर 02 मई LIVE: पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर मतदान शुरू; TMC की याचिका पर आज SC करेगा सुनवाई
Manali Viral Video: चलते ट्रक के नीचे धंसी सड़क, पीछे चल रहे ड्राइवर ने बचाई जान
मुंबई से मथुरा तक…जब पानी में समा गईं सैकड़ों जिंदगियां, बरगी डैम से पहले हो चुके हैं ये दर्दनाक हादसे
इस हादसे पर जम्मू और कश्मीर डिप्टी CM सुरिंदर कुमार चौधरी ने दुख जताया। डिप्टी सीएम सुरिंदर कुमार ने कहा, मज़दूर दिवस पर एक बड़ी घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। भगवान का शुक्र है कि सिर्फ़ एक व्यक्ति बच पाया। और इतनी बड़ी घटना 6 मीटर ऊंचे पुलिया पर हुई।
यह भी पढ़ें – मां ने बेटे को सीने से लगाकर रखा था, NDRF को मिली मां-बेटे की लाश, रूला देगी बरगी डैम हादसे की ये कहानी
जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री ने दिए एक्शन के संकेत
डिप्टी CM ने चूक का हवाला देते हुए कहा कि यह बहुत दुख की बात है। और कहीं न कहीं कुछ चूक हुई है। चाहे वह IPWD विभाग हो या PHE विभाग। उन्होंने पाइपों की मरम्मत नहीं की। अब, यह एक-दूसरे पर दोष मढ़ने का खेल बन गया है। लेकिन एक बात यह है कि मैं बहुत दुखी हूं, बहुत निराश हूं कि इन लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जिनकी इसमें कोई गलती नहीं थी।
Jammu, Jammu and Kashmir: Deputy CM Surinder Kumar Choudhary says, “On the Labour Day, a big incident where three people lost their lives. Thank God, only one person survived. And such a big incident took place on a 6-meter-high culvert. It’s a very sad thing. And there have been… pic.twitter.com/7v2oGNwYGd — IANS (@ians_india) May 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा, इस घटना में तीन लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। चार लोग फंस गए थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई और एक सुरक्षित बच गया। बचाव अभियान जारी है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। जिस भी ठेकेदार ने SOP का पालन किया हो या न किया हो और इतना बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया हो, उसे ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए।
