मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लैटिन अमेरिकी देशों को दिया निवेश का न्योता, बोले- विश्वास से बनती है साझेदारी
Indore latin America Caribbean Trade Investment: इंदौर में आयोजित इंडिया-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फोरम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदेशी निवेशकों से चर्चा की
- Reported By: अंशुल मुकाती
विभिन्न देशों के राजदूतों और प्रतिनिधियों से चर्चा करते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (फोटो सोर्स - नवभारत )
Indore latin America Caribbean Trade Investment: इंदौर में आयोजित इंडिया-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फोरम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों के राजदूतों से वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश को निवेश के लिए सबसे उपयुक्त राज्यों में से एक बताते हुए विदेशी निवेशकों को प्रदेश में उद्योग स्थापित करने का आमंत्रण दिया।
“सिर्फ समझौते नहीं, विश्वास और अपनत्व भी जरूरी”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसी भी सच्ची साझेदारी की नींव केवल समझौतों पर नहीं, बल्कि विश्वास और अपनत्व पर टिकी होती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में फार्मास्युटिकल, इंजीनियरिंग, आईटी, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग और कृषि क्षेत्र में भारत तथा लैटिन अमेरिकी देशों के बीच व्यापार और निवेश की अपार संभावनाएं हैं।
रिन्यूएबल एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़े अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी और उससे जुड़े उत्पादों के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य की निवेश प्रोत्साहन नीति देश की सर्वश्रेष्ठ नीतियों में शामिल है। विदेशी निवेशक यहां उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर भारतीय बाजार के साथ-साथ वैश्विक निर्यात बाजार तक अपनी पहुंच बना सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छावनी के व्यापारियों के समर्थन में कांग्रेस की जन अधिकार यात्रा, मुआवजे और 60 फीट सड़क की मांग
निलंबित प्रधान आरक्षक विवेकानंद मामला: शहडोल पुलिस ने निलंबन को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण
हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! नर्मदा में बिना सुरक्षा के हो रहा सफर, हर दिन खतरे में सैकड़ों जानें
नीमच: शादी के 17 दिन बाद लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हुई नवविवाहिता, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार निवेश, मध्यप्रदेश बना निवेश का केंद्र
डॉ. यादव ने कहा कि भारत के मध्य में स्थित होने के कारण मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति व्यापार और उद्योग के लिए बेहद अनुकूल है। केंद्र और राज्य सरकार सड़क, रेल, लॉजिस्टिक्स और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में लगातार निवेश कर रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुशल मानव संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता निवेशकों के लिए बड़ा आकर्षण है।
पर्यटन की ताकत भी बनी निवेश का आधार
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पर्यटन क्षमता का उल्लेख करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में 24 अभयारण्य, 12 राष्ट्रीय उद्यान, 7 टाइगर रिजर्व और 14 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में भी निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।
GIS-2027 और सिंहस्थ-2028 का दिया न्योता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उरुग्वे, क्यूबा, पनामा, मैक्सिको, सूरीनाम, अर्जेंटीना, ब्राजील और पेरू सहित विभिन्न देशों के राजनायिकों को जनवरी 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2027) और उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ-2028 में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से भी मध्यप्रदेश के विकास और वैश्विक ब्रांडिंग में भागीदारी का आह्वान किया।
