

Indore Knife Attempt Case: इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में निजी कॉलेज के छात्रों के बीच एक कॉमन महिला मित्र को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। कॉलेज में हुई मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने अपने सहपाठी को बातचीत के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे बावड़ी हनुमान मंदिर के पीछे स्थित मैदान में छात्र आर्यन मुकाती और उज्ज्वल प्रजापत के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उज्ज्वल ने आर्यन को अगले दिन उसी स्थान पर बुलाया। जब आर्यन अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और चाकू से हमला कर दिया।
हमले में घायल हुए आर्यन मुकाती को उसके दोस्तों ने तत्काल उपचार के लिए ज्योति हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। फरियादी की शिकायत के आधार पर लसूडिया थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शत्रुघ्न शेखावत, उज्ज्वल प्रजापत और अभिषेक वाल्टर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
यह भी पढें: