Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में पुलिस पर उठे सवाल: पिस्टल लटकाकर वाइन शॉप में पुलिसकर्मी ने की मारपीट, देर रात खुली दुकान पर भी सवाल

Viral Video: इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल का कमर में पिस्टल लटकाकर वाइन शॉप में कर्मचारियों से विवाद और कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jul 31, 2026 | 08:22 AM

शराब दुकान में मौजूद पुलिसकर्मी (फोटो सोर्स - नवभारत )

Follow Us
Follow Us:

Indore Policeman Accused of Assault: इंदौर में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में द्वारकापुरी थाने के एक हेड कॉन्स्टेबल को कमर में पिस्टल लगाए वाइन शॉप के अंदर कर्मचारियों से विवाद और मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की छवि पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

वायरल वीडियो में मारपीट करता दिख रहा पुलिसकर्मी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह की बताई जा रही है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल एक अन्य व्यक्ति के साथ शराब दुकान पर पहुंचा और मुफ्त में शराब की मांग की। कर्मचारियों द्वारा इनकार किए जाने पर कथित रूप से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी कमर में पिस्टल लगाए दुकान के अंदर कर्मचारियों से बहस करता और मारपीट करता दिखाई दे रहा है।

देर रात खुली शराब दुकान पर भी उठे सवाल

इस पूरे विवाद के बीच एक और बड़ा सवाल यह भी सामने आया है कि जिस शराब दुकान पर विवाद का वीडियो वायरल हुआ, वहां देर रात तक दुकान खुली होने और कथित रूप से गतिविधियां जारी रहने की बात भी सामने आई है। यदि यह सही है तो संबंधित आबकारी विभाग की निगरानी और नियमों के पालन पर भी सवाल खड़े होते हैं। इस पहलू की भी जांच की मांग उठ रही है।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर ने फिर बनाया विश्व रिकॉर्ड, 5.46 लाख सेग्रीगेशन सेल्फी से रचा इतिहास

छात्र आंदोलन के बाद कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू को थाने बुलाने पर सियासत तेज, साढ़े पांच घंटे थाने में पूछताछ

Mumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार

आगरा में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ ले गए जेवर और नकदी, जाते-जाते फ्रिज में रखी राबड़ी भी चट कर गए चोर

यह भी पढें:छात्र आंदोलन के बाद कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू को थाने बुलाने पर सियासत तेज, साढ़े पांच घंटे थाने में पूछताछ

जांच के बाद होगी कार्रवाई

एडिशनल डीसीपी ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच एसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। यह भी जांच की जाएगी कि संबंधित पुलिसकर्मी शराब के नशे में था या नहीं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस विवाद के बाद इंदौर पुलिस पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे है।

Indore head constable wine shop viral video police misconduct

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 08:22 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.