इंदौर ने फिर बनाया विश्व रिकॉर्ड, 5.46 लाख सेग्रीगेशन सेल्फी से रचा इतिहास
World Record: इंदौर ने सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत 5 लाख 46 हज़ार 724 सेग्रीगेशन सेल्फी के साथ वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराया।
- Reported By: अंशुल मुकाती
कचरा वाहन के साथ सेल्फी लेते महापौर (फोटो सोर्स - नवभारत)
Indore Sets World Record with Waste Segregation Selfies: स्वच्छता के लिए देशभर में पहचान बना चुके इंदौर ने एक बार फिर विश्व स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत शहर के 5 लाख 46 हज़ार 724 नागरिकों ने कचरा सेग्रीगेशन के साथ सेल्फी लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि को लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा सकता है। यह रिकॉर्ड स्वच्छता के प्रति इंदौरवासियों की जागरूकता और जनभागीदारी का प्रतीक माना जा रहा है।
लक्ष्य से आगे निकला इंदौर
नगर निगम इंदौर ने अभियान के तहत 5 लाख नागरिकों से सेग्रीगेशन वाली सेल्फी लेने का लक्ष्य तय किया था। लेकिन शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए लक्ष्य को पार कर 5 लाख 46 हज़ार 724 सेल्फियां अपलोड कीं और नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया। अभियान के दौरान नागरिकों ने गीले, सूखे, घरेलू खतरनाक, सैनिटरी, ई-वेस्ट सहित छह श्रेणियों में अलग किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण का संदेश दिया।
85 वार्डों में चला जनजागरूकता अभियान
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम के सभी 85 वार्डों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें सफाई मित्र, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन चालक, स्वयंसेवी संस्थाएं, शैक्षणिक संस्थान, व्यापारी संगठन, रहवासी संघ और सामाजिक संगठनों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शहरभर में विशेष सेल्फी प्वाइंट्स और कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से भी लोगों को अभियान से जोड़ा गया।
सम्बंधित ख़बरें
छात्र आंदोलन के बाद कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू को थाने बुलाने पर सियासत तेज, साढ़े पांच घंटे थाने में पूछताछ
इंदौर में फर्जी एनओसी का मामला आया सामने, फर्जी एनओसी जारी करने वाला यंत्री गिरफ्तार
इंदौर: सार्वजनिक शौचालय को बदलकर बनाया गया प्रेमाश्रय आश्रम, प्रशासन की जांच में खुली कई पोल
राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग कोर्ट में किया सरेंडर, अब ट्रायल होगा तेज
यह भी पढें: नाबालिग द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गो से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस और विभाग ने शुरू की मामले की जाँच
महापौर और आयुक्त ने दी बधाई
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस उपलब्धि पर इंदौरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। वहीं नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कहा कि यह रिकॉर्ड इंदौर की वर्षों से विकसित स्वच्छता संस्कृति, अनुशासन और जनभागीदारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कचरा पृथक्करण स्वच्छ और स्वस्थ शहर की नींव है और इस अभियान ने लाखों लोगों को इस दिशा में जागरूक करने का काम किया।
