Indore Hingot War: इंदौर में आज होगा हिंगोट युद्ध, जलते बारूद से एक-दूसरे पर हमला करेंगे तुर्रा और कलंगी दल

Traditional Hingot Yudh in Indore : इंदौर में दिवाली के अगले दिन तुर्रा और कलंगी दल के बीच हिंगोट युद्ध होता है। दिवाली पड़वा पर बारूद से भरे जलते हिंगोट के साथ निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा।
traditional hingot war preparations in gautampura
गौतमपुरा में हिंगोट की तैयारीफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इंदौर के गौतमपुरा में आज होगा पारंपरिक हिंगोट युद्ध।

  • तुर्रा और कलंगी दल के योद्धा होंगे आमने-सामने।

  • बारूद से भरे जलते हिंगोट से होगा मुकाबला।

  • युद्ध से पहले भगवान देवनारायण की पूजा करेंगे दोनों दल।

Indore Diwali Padwa Hingot war : इंदौर जिले के गौतमपुरा में आज दीपावली के अगले दिन पड़वा पर सदियों पुरानी हिंगोट युद्ध की परंपरा निभाई जाएगी। इस अनूठे मुकाबले के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। युद्ध में तुर्रा और कलंगी दल के योद्धा आमने-सामने होंगे और एक-दूसरे पर बारूद से भरे जलते हुए हिंगोट बरसाएंगे।

इस आयोजन को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। हिंगोट युद्ध में न कोई विजेता घोषित होता है और न ही किसी को पराजित माना जाता है।

युद्ध से पहले तैयारियों में जुटे दोनों दल

हिंगोट युद्ध की तैयारियां कई दिन पहले से चल रही हैं। दोनों दलों के योद्धा अपने पारंपरिक हिंगोट तैयार करने में जुटे हैं। हिंगोनिया पेड़ के फल को सुखाकर उसके भीतर बारूद भरी जाती है। इसके एक सिरे को बंद कर बांस की किमची लगाई जाती है। इसके बाद हिंगोट युद्ध के लिए तैयार होता है। आयोजन के दिन योद्धा अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट और पारंपरिक पगड़ी पहनकर मैदान में उतरते हैं।

तुर्रा और कलंगी दल के बीच होगा मुकाबला

इंदौर जिले के गौतमपुरा के इस पारंपरिक युद्ध में दो दल हिस्सा लेते हैं। इन्हें तुर्रा और कलंगी कहा जाता है। मुकाबले से पहले दोनों दल भगवान देवनारायण के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। परिवार की महिलाएं भी योद्धाओं को तिलक लगाकर शुभकामनाएं देती हैं। इसके बाद वरिष्ठों के संकेत पर युद्ध शुरू होता है और दोनों ओर से जलते हुए हिंगोट फेंके जाते हैं।

बारूद की चिंगारियों के बीच निभाई जाती है परंपरा

हिंगोट युद्ध में जलते हुए हिंगोट एक-दूसरे की ओर फेंके जाते हैं। बारूद की आवाज और आसमान में उठती आग की लपटें इस मुकाबले को बेहद रोमांचक बना देती हैं। हालांकि, यह आयोजन जोखिम भरा भी है। पहले कई बार योद्धाओं और दर्शकों के घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी वजह से आयोजन स्थल पर आम लोगों की सुरक्षा के लिए जालियां लगाई जाती हैं।

traditional hingot war preparations in gautampura
Carbide Gun : वर्दी में कार्बाइड गन चलाकर रील बनाना महिला आरक्षक को पड़ा भारी, कुमकुम दुबे सस्पेंड

सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम

हिंगोट युद्ध की शुरुआत कब और किसने की, इसका प्रमाणित इतिहास उपलब्ध नहीं है। स्थानीय बुजुर्गों के मुताबिक, यह परंपरा उनके पूर्वजों के समय से चली आ रही है। समय के साथ कई बार इस पर रोक लगाने की मांग भी उठी, लेकिन स्थानीय लोगों के जुड़ाव के चलते यह आयोजन आज भी गौतमपुरा की पहचान बना हुआ है।