इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद, प्रशासन ने 4 गानों पर लगाई रोक, बच्चों की एंट्री पर बैन

Indore Concert Diljit Dosanjh: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर बड़ा विवाद, प्रशासन ने '5 तारा' और 'पटियाला पैग' समेत 4 गाने गाने पर लगाई रोक, 5 साल से छोटे बच्चों की एंट्री बैन।
Diljit Dosanjh Indore Song Restrictions
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर में 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर नया विवाद।

  • जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने चार गाने नहीं गाने के निर्देश दिए।

  • प्रतिबंधित गानों में '5 तारा' और 'पटियाला पैग' शामिल।

  • 'जेब विचों फीम लब्बी आ' और 'जट्ट उत्थे फायर करदा...' पर भी रोक।

Diljit Dosanjh Indore Song Restrictions: मध्य प्रदेश के इंदौर में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर कई तरह के विवाद खड़े हो रहे हैं। इससे पहले इसी कार्यक्रम को लेकर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसी बीच अब दिलजीत को अपने चार गाने नहीं गाने का निर्देश मिला है।

इन गानों में पंजाबी सिंगर दिलजीत के सुपरहिट गाने शामिल हैं। '5 तारा', 'जेब विचों फीम लब्बी आ' और 'जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पबंदी हथियार दी' 'पटियाला पैग', शामिल हैं। गौरतलब है कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने यह बड़ा निर्देश चंडीगढ़ के एक प्रोफेसर की शिकायत के बाद दिया है।

मॉल प्रबंधन को पत्र लिखकर दिए निर्देश

जिला प्रशासन के बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से छह नवंबर को मॉल प्रबंधन को एक पत्र जारी किया गया। इस पत्र में साफ तौर पर निर्देश दिए गए कि इन गानों पर कॉन्सर्ट में प्रतिबंध रहेगा, अधिकारियों ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि इन गानों के लिरिक्स से छोटे बच्चों पर गलत असर पड़ सकता है।

5 साल से कम उग्र के बच्चों की नोएंट्री

पत्र में यह भी साफ लिखा गया है कि 15 नवंबर को होने वाले इस कॉन्सर्ट में 5 साल से बड़े बच्चों ही प्रवेश मिलेगा। ऐसे में गानों के बोल बच्चों पर गलत असर डाल सकते हैं। पत्र की एक कॉपी इंदौर कलेक्टर, संबंधित राजस्व अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक और विजय नगर थाना प्रभारी को भी भेजी गई है।

Diljit Dosanjh Indore Song Restrictions
MP Police Bharti: 7500 आरक्षक पदों के लिए 7.54 लाख दावेदार, 9 हजार से ज्यादा इंजीनियर और PhD धारक भी मैदान में

दिलजीत का ऑरा इंडिया शो, इंदौर में दूसरा कॉन्सर्ट

आपको बता दें कि, पंजाबी सिंगर दिलजीत पिछले कई सालों से पूरी दुनिया में अपने कॉन्सर्ट्स कर रहे हैं। जिसके लिए वह अलग-अलग टूर पर भी रहते हैं। ठीक उसी तरह दिलजीत दोसांझ का इस समय भारत में 'ऑरा इंडिया' शो चल रहा है। उनका दूसरा यह दूसरा कॉन्सर्ट इंदौर शहर है। इससे पहले आयोजित शो को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद जारी आदेश में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के फैसले का हवाला दिया गया है। संबंधित अधिकारी ने कोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए दिलजीत के कॉन्सर्ट में चार गानों को गाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

Diljit Dosanjh Indore Song Restrictions
भोपाल की हवा हुई जहरीली, AQI 207 पर पहुंचा, देश के 38 प्रदूषित शहरों में शामिल हुई राजधानी