राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में इंदौर कांग्रेस का धरना, राजवाड़ा पर किया प्रदर्शन

Indore Congress Protest : उतराखंड में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज किये जाने के विरोध में इंदौर के राजवाड़ा पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने देर रात धरना प्रदर्शन किया
Congress Leaders Protest at Rajwada.
इंदौर के राजवाड़ा पर धरना देते कांग्रेसीफोटो सोर्स - नवभारत
Published on
Updated on

Congress Protest at Rajwada : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उतराखंड में मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने राजवाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा के सामने बैठकर मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भाजपा नेताओं द्वारा धोकर साफ किया गया था। कांग्रेस ने इस घटना की राष्ट्रीय स्तर पर निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया था मुद्दा

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, इस मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उठाया, तो उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक दुर्भावना से की गई कार्रवाई बताते हुए विरोध दर्ज कराया है।

राजवाड़ा पर देर रात तक चला प्रदर्शन

इसी के विरोध में इंदौर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात राजवाड़ा पहुंचकर अहिल्या प्रतिमा के सामने धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने और पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

Congress Leaders Protest at Rajwada.
सागर: मंदिर में चोरी का खुलासा, 4.90 लाख के माता के जेवर बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com