इंदौर: जनसुनवाई में अचानक लाया केरोसिन और...कलेक्टर कार्यालय में युवक के आत्मदाह के प्रयास से मचा हड़कंप

Self Immolation Attempt Indore: कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में युवक के आत्मदाह के प्रयास से मचा हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों ने वक्त रहते बचाया, DJ गाड़ी सौदे को लेकर मानसिक तनाव में था युवक।
Youth Attempts Suicide During Public Hearing Over DJ Vehicle Dispute
युवक से बातचीत करते अधिकारी फोटो सोर्स - नवभारत
Published on
Updated on

Self Immolation Attempt Indore Collector Office: कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को ऐसा करते देख मौके पर मौजूद कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उसे रोक लिया।

युवक की पहचान जमानिया खुर्द निवासी आकाश पिता सुरेश के रूप में हुई है। घटना के बाद सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी उसे एसडीएम कार्यालय लेकर पहुंचे, जहां एसडीएम घनश्याम धनगर ने युवक से पूरे मामले की जानकारी ली।आकाश का आरोप है कि डीजे गाड़ी को लेकर हुए विवाद के चलते वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान है और इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर वह जनसुनवाई में पहुंचा था।

11.20 लाख में हुआ था डीजे गाड़ी का सौदा

आकाश के मुताबिक वह अपने पार्टनर शुभम के साथ डीजे गाड़ी का कारोबार करता है। उसने शुभम कुशवाह और उसके भाई गोलू कुशवाहा से करीब 11 लाख 20 हजार रुपये में डीजे गाड़ी का सौदा किया था। सौदे के दौरान आकाश ने 2 लाख रुपये एडवांस दिए और गाड़ी अपने साथ ले आया। इसके बाद अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 1 लाख 38 हजार रुपये और दिए जाने का दावा किया गया है।

गाड़ी में 9 से 10 लाख का डीजे उपकरण लगाने का दावा

आकाश का कहना है कि उसने डीजे गाड़ी में करीब 9 से 10 लाख रुपये के डीजे उपकरण भी लगवाए थे। दोनों पक्षों के बीच बाकी राशि करीब छह महीने बाद देने की बात तय हुई थी।हालांकि, तय समय पर भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

Youth Attempts Suicide During Public Hearing Over DJ Vehicle Dispute
दतिया में हवाई सफर का सपना अधूरा! 11 महीने से बंद हैं उड़ानें, सुरक्षा में तैनात 65 पुलिसकर्मी

बुकिंग का हवाला देकर गाड़ी ले जाने का आरोप

आकाश के मुताबिक, इसके बाद दोनों भाइयों ने बुकिंग का हवाला देकर उसके पार्टनर को इंदौर जिले के आईटी पार्क के पास बुलाया। आरोप है कि वहां से डीजे गाड़ी अपने साथ ले गए।आकाश का दावा है कि गाड़ी वापस मांगने पर उससे 75 हजार रुपये प्रतिमाह किराए की मांग की जा रही है और करीब 10 लाख रुपये बकाया बताए जा रहे हैं।

प्रशासन ने दोनों पक्षों को सुनने की बात कही

मामले में एसडीएम घनश्याम धनगर ने कहा कि दोनों पक्षों को सुना जाएगा। पूरे मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कलेक्टर कार्यालय में आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में भी नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात एसडीएम ने कही है। फिलहाल जिला प्रशासन की जांच के बाद ही डीजे गाड़ी के विवाद में वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com