दतिया में हवाई सफर का सपना अधूरा! 11 महीने से बंद हैं उड़ानें, सुरक्षा में तैनात 65 पुलिसकर्मी

Datia Airport Condition: दतिया एयरपोर्ट पर 11 महीने से हवाई सेवा ठप्प, लेकिन सुरक्षा में तैनात हैं 65 जवान। शुरुआती 3-4 महीने चलने के बाद बंद हुई फ्लाइट्स।
Datia airport remains without flight operations for nearly 11 months despite available infrastructure
दतिया एयरपोर्ट(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Air Connectivity Issues In Datia District: हर किसी का सपना होता है कि अपने ही जिले से हवाई सफर का आनंद लिया जाए लेकिन मध्य प्रदेश के दतिया में यह सपना फिलहाल अधूरा नजर आ रहा है। दतिया एयरपोर्ट पर फ्लाइट सेवा बंद हुए करीब 11 महीने बीत चुके हैं लेकिन आम यात्रियों के लिए नियमित हवाई सेवा अब तक शुरू नहीं हो सकी है।

पहले शुरू हुई फ्लाइट सेवा महज तीन से चार महीने में ही बंद हो गई। जिस कंपनी को सेवा का ठेका दिया गया था वह अपना सामान समेटकर यहां से जा चुकी है। अब नई कंपनी से बातचीत की बात कही जा रही है।

शुरुआती दौर में ही बंद हो गई फ्लाइट सेवा

दतिया जिले में हवाई सेवा शुरू होने से जिले के लोगों में काफी उत्साह था। उम्मीद थी कि दतिया सीधे हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगा और लोगों को भोपाल या खजुराहो जाने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। लेकिन शुरुआती दौर में ही फ्लाइट सेवा बंद हो गई और करीब 11 महीने से दतिया के लोग दोबारा हवाई सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

हवाई सेवा बंद लेकिन एयरपोर्ट पर सरकारी सुरक्षा बरकरार

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आम जनता के लिए फ्लाइट सेवा ही शुरू नहीं है तो एयरपोर्ट पर सरकारी संसाधनों की तैनाती लगातार क्यों बनी हुई है? एयरपोर्ट पर स्टाफ की मौजूदगी के साथ पुलिस विभाग के करीब 65 जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात बताए जा रहे हैं। यानी हवाई सेवा बंद है लेकिन एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था लगातार जारी है।

Datia airport remains without flight operations for nearly 11 months despite available infrastructure
रीवा: प्रसूता और नवजात की मौत का मामला, युवा कांग्रेस और पुलिस के बीच झड़प; चला वाटर कैनन

नई कंपनी से चल रही बातचीत- अधिकारी

वहीं जब इस पूरे मामले को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उनका कहना है कि नई कंपनी से बातचीत चल रही है। कंपनी से जुड़े दस्तावेज और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आम जनता के लिए फ्लाइट सेवा दोबारा शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक सेवा शुरू होने के बाद दतिया से भोपाल और खजुराहो के लिए फ्लाइट का रूट रहेगा। वहीं यात्रियों के लिए 19 सीटर विमान के संचालन की बात कही जा रही है। यानी दतिया एयरपोर्ट तैयार है स्टाफ और सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद है लेकिन यात्रियों के लिए विमान का इंतजार अब भी जारी है। अब देखना होगा कि नई कंपनी से चल रही बातचीत कब पूरी होती है और दतिया के लोगों को कब दोबारा अपने जिले से हवाई सफर की सुविधा मिल पाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com