जनगणना के काम में लापरवाही, ड्यूटी से नदारद कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, विभागीय जांच और FIR की तैयारी
Show Cause Notice Issued To Employees: इंदौर निगम कमिश्नर ने जनगणना कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की है। कमिश्नर ने लापरवाह कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
इंदौर नगर निगम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore Municipal Commissioner Action: जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। इंदौर निगम कमिश्नर व प्रमुख जनगणना अधिकारी क्षितिज सिंघल ने 289 अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी कार्यों में उदासीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक 1 मई से जनगणना कार्य के लिए नियुक्त कर्मचारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कहा है कि यह न केवल सेवा नियमों का उल्लंघन है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने जैसा है।
निलंबन से लेकर सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत विभागीय जांच प्रस्तावित की गई है। यदि जांच में कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन या सेवा से हटाना तक शामिल हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कुछ जिलों में हीटवेव का असर
इंदौर पहुंचे रामदास अठावले, किया बड़ा दावा; बोले- उद्धव ठाकरे का राजनीतिक भविष्य कमजोर
इंदौर जनसुनवाई में मार्मिक दृश्य; बिजनौर से एम्बुलेंस में 1000 KM चलकर न्याय मांगने पहुंचीं 80 वर्षीय महिला
लखनऊ हादसे के बाद इंदौर प्रशासन सख्त, बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले कई कोचिंग सेंटर सील
एफआईआर भी हो सकती है दर्ज
इसके साथ ही प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। यह कदम इस बात का संकेत है कि प्रशासन इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है।
ये भी पढ़ें : बेटी को मारकर ड्रम में भरा, परदेशीपुरा के ‘हैवान’ पिता को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा; जानें पूरा मामला
जवाब नहीं दिया तो होगी एकपक्षीय कार्रवाई
सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तुरंत अपनी ड्यूटी जॉइन करें और 4 मई शाम 5:30 बजे तक अपना जवाब प्रस्तुत करें। समय सीमा का पालन नहीं करने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। इंदौर प्रशासन का यह सख्त रवैया अन्य कर्मचारियों के लिए भी चेतावनी है कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
