Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लेडी ऑफ़ जस्टिस की जगह देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा लगाने की मांग, इंदौर बार एसोसिएशन ने भेजा प्रस्ताव

Legal News:इंदौर जिला अभिभाषक संघ ने देशभर के न्यायालयों में पारंपरिक लेडी ऑफ जस्टिस की प्रतिमाओं के स्थान पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग उठाई है।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jul 24, 2026 | 06:19 PM

इंदौर जिला न्यायालय (फोटो सोर्स - नवभारत )

Follow Us
Follow Us:

Indore Bar Association Demands: इंदौर जिला बार एसोसिएशन ने देश की न्यायपालिका से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है। संघ ने मांग की है कि देशभर के न्यायालयों में स्थापित पारंपरिक लेडी ऑफ जस्टिस की प्रतिमाओं के स्थान पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं। अधिवक्ताओं का मानना है कि भारतीय न्याय व्यवस्था का प्रतीक भारत की अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा होना चाहिए।

प्रशासनिक न्यायमूर्ति को सौंपा ज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाल के नेतृत्व में कार्यकारिणी और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भारत के सर्वोच्च न्यायालय तथा राज्य अधिवक्ता परिषद को भी पत्र भेजकर इस मांग पर विचार करने का अनुरोध किया गया है।

अहिल्याबाई को बताया न्याय और सुशासन का प्रतीक

अधिवक्ताओं का कहना है कि मालवा की महान शासक देवी अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में निष्पक्ष, पारदर्शी और मानवीय न्याय व्यवस्था की मिसाल पेश की थी। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के न्याय किया और सुशासन की ऐसी परंपरा स्थापित की, जिसे आज भी आदर्श माना जाता है। इसी कारण उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था का उपयुक्त प्रतीक बताया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

इंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर

इंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में

कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई

सिवनी के घंसौर में जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, टपकती छत के नीचे तिरपाल लगाकर चल रही क्लास

स्वदेशी न्यायिक पहचान की मांग

बार एसोसिएशन का तर्क है कि वर्तमान में न्यायालयों में प्रयुक्त लेडी ऑफ जस्टिस की अवधारणा ब्रिटिश और रोमन परंपरा से जुड़ी हुई है, जबकि भारत की अपनी समृद्ध न्यायिक विरासत रही है। ऐसे में न्यायालयों में देवी अहिल्याबाई की प्रतिमाएं स्थापित करने से भारतीय संस्कृति, न्यायिक मूल्यों और स्वदेशी पहचान को सम्मान मिलेगा।

यह भी पढें:इंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर

सरकार और न्यायपालिका से सकारात्मक निर्णय की अपील

अभिभाषक संघ ने केंद्र सरकार और न्यायपालिका से इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे न्याय व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत होगा तथा भारतीय न्याय परंपरा को नई पहचान मिलेगी।

Indore bar association demands ahilyabai holkar statues in courts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 06:19 PM

Topics:  

  • Court News
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.