इंदौर फूटी कोठी मंडी विवाद: सोनीला मिमरोट जेल भेजी गईं, सात लोगों पर FIR दर्ज, कर्मचारी को मारा था थप्पड़

Indore Footi Kothi Mandi Dispute: इंदौर शहर के फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद में बड़ा एक्शन, निगम कर्मचारी से मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने पर नेता प्रतिपक्ष सोनीला मिमरोट गिरफ्तार, भेजा जेल।
Sonila Mimrot Sent to Jail Indore
सोनीला मिमरोट जेल भेजी गईं(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर फूटी कोठी फ्लाईओवर के नीचे सब्जी मंडी हटाने पर बढ़ा विवाद।

  • नेता प्रतिपक्ष सोनीला मिमरोट समेत सात लोगों पर एफआईआर हुई दर्ज।

  • इंदौर नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करने पर सरकारी काम में बाधा का आरोप।

Sonila Mimrot Sent to Jail Indore: इंदौर शहर के फूटी कोठी फ्लाईओवर के नीचे से सब्जी मंडी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करने के मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष सोनीला मिमरोट, समाजसेवी प्रहलाद पांडे सहित सात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

इंदौर पुलिस ने सोनीला मिमरोट को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

प्रशासन का विरोध कर रही थीं सोनीला मिमरोट

पुलिस के अनुसार, इंदौर नगर निगम का रिमूवल दल पुलिस बल के साथ फूटी कोठी फ्लाईओवर के नीचे से सब्जी मंडी हटाने पहुंचा था। निगम की योजना के अनुसार, यहां लगने वाली सब्जी मंडी को जनसुविधा के नजरिए से देखते हुए चंदन नगर थाने के सामने वाली शासकीय जमीन पर शिफ्ट किया जाना था। इसी कार्रवाई का सोनीला मिमरोट, समाजसेवी प्रहलाद पांडे और अन्य लोगों ने विरोध किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप

पुलिस का आरोप है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी काम में बाधा पहुंचाई गई और नगर निगम कर्मचारी सचिन बमनेरे के साथ मारपीट करते हुए उन्हें थप्पड़ मारा गया। इस मामले में इंदौर शहर की द्वारकापुरी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

Sonila Mimrot Sent to Jail Indore
गोपाल भार्गव सिंचाई परियोजना पूरी होने के बाद लेंगे संन्यास! एक बयान से बढ़ी MP की सियासत में हलचल- VIDEO

दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी जांच

एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के मुताबिक, दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को आवेदन दिया गया है। इसमें उनके एक साथी के साथ लात मारकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन और उपलब्ध कराए जाने वाले वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस पार्टी ने पुलिस पर लगाए पक्षपात के आरोप

एफआईआर दर्ज होने के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रही है। चौकसे का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष सोनीला मिमरोट और पार्षद राजू भदौरिया गरीब सब्जी व्यापारियों के रोजगार की आवाज उठा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, लेकिन पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ तो केस दर्ज कर लिया, जबकि पार्षद राजू भदौरिया के साथ मारपीट की शिकायत पर अब तक FIR दर्ज नहीं की गई।

Sonila Mimrot Sent to Jail Indore
इंदौर में पत्नी और ससुर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, मंत्री के करीबी ने हीरानगर थाने में दर्ज कराई FIR