

Madhya Pradesh Women Commission: मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य सरकार ने हाल ही में तीन अहम नियुक्तियां करते हुए रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि साधना स्थापक को आयोग का सदस्य बनाया गया है। खास बात यह है कि महिला आयोग को करीब छह साल बाद अध्यक्ष मिला है। इसके साथ ही रवि मालवीय को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
महिला आयोग में अध्यक्ष और एक सदस्य की नियुक्ति के बाद भी कमीशन का कोरम पूरा नहीं हो पाया है। आयोग में कुल 6 पद निर्धारित हैं, जिनमें 1 अध्यक्ष और 5 सदस्य शामिल हैं। वर्तमान में 4 सदस्य पद अभी भी खाली हैं, जिससे आयोग की कार्यप्रणाली पूरी तरह सक्रिय होने में समय लग सकता है।
सूत्रों के मुताबिक ग्वालियर की पूर्व महापौर साधना गुप्ता का नाम भी महिला आयोग की सदस्य के रूप में प्रस्तावित था, लेकिन ग्वालियर से अधिक प्रतिनिधित्व और मंत्री नारायण कुशवाह के अंदरूनी विरोध के चलते फिलहाल इस नियुक्ति को होल्ड पर रख दिया गया है। अब जल्द ही महिला आयोग में एक और सदस्य की नियुक्ति होने की संभावना जताई जा रही है।
सरकार इस नियुक्ति से पहले कई आयोगों, निगमों, समिति और मंडलों में भी नियुक्तियां कर चुकी है, जो इस प्रकार है।