शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लगाए सरकार विरोधी नारे

Congress News: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद इंदौर में कांग्रेस ने विजय जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
Congress workers, students, and youth participate in a victory march from Madhumilan Square to Dr. B.R. Ambedkar statue in Indore
विजय जुलुस निकालते कांग्रेस के कार्यकर्त्ता (फोटो सोर्स - नवभारत)
Updated on

Indore Congress Takes Out Victory March: परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इंदौर में शहर कांग्रेस ने विजय जुलूस निकालकर इसे युवाओं और छात्रों की जीत बताया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ छात्र-छात्राएं और युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठाई।

मधुमिलन चौराहे से अंबेडकर प्रतिमा तक निकला जुलूस

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में यह विजय जुलूस पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मधुमिलन चौराहे से शुरू हुआ। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। रास्ते भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

युवाओं की जीत' बताया इस्तीफा

चिंटू चौकसे ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा युवाओं, छात्रों और उनके संघर्ष की जीत है। उनका आरोप था कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक ने लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठाती रही और अब छात्रों की आवाज को न्याय मिला है।

21 विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि

जुलूस के समापन पर नीट परीक्षा के बाद आत्महत्या करने वाले 21 विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों को याद किया और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग दोहराई।

यह भी पढें:

महिलाओं और युवाओं की भी रही बड़ी भागीदारी

विजय जुलूस में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com