‘ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले समोसे खाऊंगा’, लोको पायलट ने समोसे खाने के लिए ब्रिज पर रोकी डेमू ट्रेन- VIDEO
DEMU Train Loco Pilot Video: इंदौर-महू डेमू ट्रेन के ड्राइवर ने समोसे के लिए पुल पर रोकी ट्रेन, वीडियो वायरल होने के बाद रतलाम रेल मंडल में हड़कंप, विजीलैंस जांच के कड़े विलेख जारी।
- Written By: सजल रघुवंशी
डेमू ट्रेन वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
DEMU Train Viral Video: इंदौर-महू रेलखंड पर संचालित डेमू ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ट्रेन का लोको पायलट रोजाना रास्ते में कुछ मिनटों के लिए ट्रेन रोकता है और नीचे उतरकर पास की दुकान से समोसे खरीदता है।
इस दावे ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लोग रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन वायरल दावे के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की मांग तेज हो गई है।
राऊ-रंगवासा रेलवे ब्रिज का बताया जा रहा है वीडियो
वायरल वीडियो को इंदौर और महू के बीच राऊ क्षेत्र के रंगवासा रोड स्थित रेलवे ब्रिज का बताया जा रहा है। वीडियो में ट्रेन कुछ देर के लिए पुल पर खड़ी दिखाई देती है। दावा है कि इसी दौरान लोको पायलट ट्रेन से उतरकर पास की दुकान से समोसे खरीदने जाता है और फिर वापस ट्रेन में सवार होकर यात्रा शुरू करता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि रोजाना की प्रक्रिया है। उनके मुताबिक, इस कारण ट्रेन निर्धारित समय से करीब 10 मिनट तक देरी से चलती है। यदि यह दावा सही साबित होता है, तो यह यात्रियों की सुरक्षा और समयपालन दोनों के लिहाज से गंभीर मामला माना जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
सीहोर में कलयुगी बेटों की बेरुखी: 15 एकड़ जमीन बांटकर व्हीलचेयर पर जनसुनवाई में पहुंची 95 वर्षीय बुजुर्ग मां
CM मोहन यादव 8 जुलाई को देंगे बड़ी सौगात; पीथमपुर में करेंगे ‘लियूगोंग’ की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमि-पूजन
मंडला में 108 की देरी या सिस्टम की लापरवाही; चार नवजातों की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल
ये तो गजब हुआ
इंदौर-महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन का लोको पायलट समोसे लेने उतर गया। ट्रेन रुकी रही। अब जांच शुरू pic.twitter.com/3m6Dh0IhvI — SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) July 7, 2026
रहवासियों ने बनाया वीडियो, कार्रवाई की उठी मांग
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कुछ रहवासियों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। वीडियो में कथित तौर पर लोको पायलट को ट्रेन से उतरते, दुकान की ओर जाते और फिर वापस ट्रेन तक आते हुए दिखाया गया है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने रेलवे प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
रेलवे की पुष्टि नहीं, जांच का इंतजार
फिलहाल रेलवे की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और इसमें किया जा रहा दावा तथ्यात्मक रूप से सही है या नहीं। इसलिए अभी यह मामला केवल वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के दावों पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: सीहोर में कलयुगी बेटों की बेरुखी: 15 एकड़ जमीन बांटकर व्हीलचेयर पर जनसुनवाई में पहुंची 95 वर्षीय बुजुर्ग मां
यदि जांच में यह साबित होता है कि ट्रेन को निजी कारणों से रोका गया था, तो यह रेलवे के नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला हो सकता है। फिलहाल सभी की नजर रेलवे की जांच और आधिकारिक रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
