MP News: बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुएं में जा समाई तेज रफ्तार कार…दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत, मंदसौर में मातम
मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक दुखद घटना घटी। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के कचरिया में एक कार कुएं में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में 8 कार सवार, एक बाइक सवार और एक रेस्क्यू करने वाला युवक शामिल है।
- Written By: अभिषेक सिंह
मंदसौर में कुएं में गिरी कार (सोर्स- सोशल मीडिया)
मंदसौर: जिले के नारायणगढ़ में एक दुखद घटना घटी। कचरिया चौपाटी पर एक कार कुएं में गिर गई। कार में 7 से ज्यादा लोग सवार थे। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कुएं में गिरे लोगों को बचाने की कोशिश में मनोहर सिंह (उम्र 40 वर्ष) नामक स्थानीय युवक की मौत हो गई।
कार में 11 लोग सवार थे। हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में कार में सवार 8 लोग, 1 बुजुर्ग बाइक सवार और बचाव के लिए कूदा 1 युवक शामिल है। हादसा उस समय हुआ जब कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने के बाद कार से एलपीजी गैस लीक होने लगी, जिससे अंदर फंसे लोगों का दम घुटने लगा।
बचाने की कोशिश में गई जान
स्थानीय युवक ने कार सवारों को बचाने की कोशिश की। वह कुएं में कूद गया लेकिन गैस लीक होने की वजह से उसका भी दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों को बचाने के लिए दौड़े युवक की पहचान मनोहर सिंह के रूप में हुई है। वह मंदसौर के संजीत गांव का रहने वाला था।
सम्बंधित ख़बरें
18 महीने बाद भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हुए पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
दतिया हार पर बोले आशुतोष तिवारी- चूक हुई होगी तो समीक्षा करेंगे, काल्पनिक चर्चाओं पर भरोसा नहीं
रीवा में सरकारी स्कूलों की खुली पोल, चौथी-छठवीं के छात्र नहीं पढ़ सके हिंदी, कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई
नागदा में चेहल्लुम जुलूस से पहले चाकूबाजी, युवक की मौत, हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
मृतकों की जानकारी आई सामने
कार हादसे में जान गंवाने वाले सभी 10 लोगों की जानकारी सामने आ गई है। इसमें कार में सवार 11 लोगों में से 8 की जान चली गई है। वहीं, कार से टकराने वाले व्यक्ति गोबर सिंह ने भी दम तोड़ दिया है। गोबर सिंह की मंदसौर के ही सीतामऊ जिले के रहने वाले हैं।
- कन्हैयालाल कीर निवासी जोगिपिपलिया जिला रतलाम
- नागू सिंह निवासी जोगिपिपलिया जिला रतलाम
- पवन कीर निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम
- धर्मेंद्र सिंह निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम
- आशा बाई निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम
- मधु बाई निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम
- मांगू बाई निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम
- राम कुंवर निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम
- मनोहर सिंह निवासी संजीत, जिला मंदसौर
- गोबर सिंह निवासी सीतामऊ, जिला मंदसौर
पुलिस और प्रशासन मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीओपी, थाना प्रभारी और एसडीएम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। क्रेन की मदद से लोगों को बाहर निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी मौके पर पहुंचे।
मध्य प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
1 को अस्पताल भेजा गया
कुएं से एक महिला, एक छोटी बच्ची और एक किशोर को जिंदा बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बाकी लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक कार में सवार सभी लोग उज्जैन जिले की उन्हेल तहसील के रहने वाले थे। वे उन्हेल से नीमच जा रहे थे।
