लक्ष्मीबाई की जयंती पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया नमन,ग्वालियर में समाधि निर्माण को लेकर पूर्वज को किया याद

Lakshmibai Jayanti : महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें नमन किया। ग्वालियर में समाधि निर्माण के लिए पूर्वज महाराजा माधवराव सिंधिया के योगदान को याद किया।
Jyotiraditya Scindia tribute to Rani Lakshmibai
महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्रद्धांजलि दीफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्रद्धांजलि दी।

  • सोशल मीडिया पोस्ट में रानी के साहस और बलिदान को याद किया।

  • ग्वालियर में समाधि निर्माण के लिए महाराजा माधवराव सिंधिया के योगदान का उल्लेख किया।

  • सिंधिया ने कहा- रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Jyotiraditya Scindia Tribute To Rani Lakshmibai : 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में सिंधिया ने रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें कोटि कोटि नमन किया। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर में स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि के निर्माण का उल्लेख करते हुए अपने पूर्वज महाराजा माधवराव सिंधिया के योगदान को भी याद किया।

पोस्ट में वीरांगना के साहस और बलिदान को किया याद

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर नायिका महारानी लक्ष्मीबाई अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली वीरांगना का शौर्य और बलिदान हमेशा याद किया जाएगा।

महाराजा माधवराव सिंधिया के योगदान का किया जिक्र

केंद्रीय मंत्री ने अपने संदेश में ग्वालियर से जुड़े ऐतिहासिक पहलू को भी प्रमुखता दी। उन्होंने लिखा कि महारानी लक्ष्मीबाई की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए उनके पूज्य पूर्वज महाराजा माधवराव सिंधिया ने ग्वालियर में उनकी समाधि का निर्माण करवाया था। इस उल्लेख के जरिए सिंधिया ने समाधि निर्माण में अपने पूर्वज के योगदान को याद किया।

आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा बलिदान

सिंधिया ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का शौर्य और बलिदान भारत के स्वाभिमान की अमर गाथा है। उनका साहस आने वाली पीढ़ियों और देशवासियों को राष्ट्रप्रेम तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। उल्लेखनीय है कि 1857 के संग्राम के दौरान ग्वालियर में अंग्रेजी सेना से संघर्ष करते हुए महारानी लक्ष्मीबाई वीरगति को प्राप्त हुई थीं। ग्वालियर स्थित उनका समाधि स्थल आज भी श्रद्धांजलि और स्मरण का प्रमुख केंद्र है।

Jyotiraditya Scindia tribute to Rani Lakshmibai
ग्वालियर में डेटॉल साबुन में ब्लेड, बच्चे के गाल पर कट, उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण ने लगाया 50 हजार का जुर्माना