ग्वालियर में लुटेरी दुल्हन का भंडाफोड़, शादी के तुरंत बाद चुराए गहने; बाद में शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल
Marriage Fraud Case Gwalior: मप्र के ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' का आतंक, बिजौली के राहुल जाटव ने बताया कि पत्नी जेवर लेकर भागी, इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाकर मांग रही ₹5 लाख।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
ग्वालियर में लुटेरी दुल्हन का आंतक (एआई जनरेटेड इमेज)
Gwalior Looteri Dulhan Case: ग्वालियर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शादी के नाम पर होने वाली ठगी के संगठित नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी पर शादी के बाद जेवर लेकर फरार होने, ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये की मांग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित अब न्याय की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय के चक्कर काट रहा है। युवक का दावा है कि उसकी पत्नी एक कथित ‘लुटेरी दुल्हन’ है, जो पहले भी कई शादियां कर चुकी है।
शादी के कुछ दिनों बाद जेवर लेकर हुई फरार
मुगुलपुरा निवासी राहुल जाटव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2026 को शिवपुरी जिले के अमोला गांव निवासी राखी जाटव से हुई थी। राहुल का आरोप है कि विदाई के दौरान ही राखी ने अपने मामा के बेटे राजकुमार के साथ मिलकर ससुराल से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। इस मामले में पहले से पुलिस जांच चल रही है। राहुल के मुताबिक शादी के बाद राखी 15 मई को ससुराल आई और 23 मई को फिर से जेवर लेकर फरार हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
जाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
सागर: PM आवास की शिकायत लेकर पहुंची महिला से मारपीट का आरोप! शाहगढ़ CMO पर फिर उठे सवाल, थाने तक पहुंचा विवाद
वाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
5 लाख रुपये की मांग, झूठे केस में फंसाने की धमकी
पीड़ित का आरोप है कि फरार होने के बाद उसकी पत्नी लगातार उसे धमका रही है। राहुल का कहना है कि राखी ने 5 लाख रुपये की मांग की है और पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को जिस्मफरोशी जैसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी है। युवक ने शिकायत में कहा है कि इस मानसिक दबाव के कारण पूरा परिवार परेशान है और भय के माहौल में जी रहा है।
इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ वीडियो डालने का आरोप
राहुल ने आरोप लगाया कि राखी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो और तस्वीरें साझा कर उसे डराने की कोशिश करती है। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी अब तक करीब 10 शादियां कर चुकी है और इसी तरह लोगों को अपना शिकार बनाती रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: सागर में शराबी ड्राइवर की लापरवाही ने ली जान! पेड़ से टकराकर पलटा ऑटो, बुजुर्ग की मौत; 7 लोग घायल
परिवार और पुलिसकर्मी पर भी लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित ने अपनी शिकायत में पत्नी की मां वैजंती बाई, बहन वंदना और शिवपुरी जिले साइबर सेल के एक आरक्षक का नाम भी लिया है। राहुल का आरोप है कि ये लोग कथित गिरोह की मदद कर रहे हैं। वहीं आरक्षक पर कॉल डिटेल लीक करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल बिजौली पुलिस और साइबर सेल पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने बैंक खातों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
