Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्वालियर के तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती और लूट का केस दर्ज, जानें क्या है मामला?

FIR ordered against Rajesh Singh Chandel: ग्वालियर कोर्ट ने तत्कालीन SP राजेश सिंह चंदेल पर FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया है। डकैटी और लूट केस में 3 अन्य पुलिसकर्मियों पर भी FIR का आदेश दिया है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 12, 2026 | 09:09 AM

राजेश सिंह चंदेल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gwalior Police Case: ग्वालियर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश सुनील दंडोतिया के आदेश के बाद तत्कालीन ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल, ठाटीपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ यादव, एसआई अजय सिंह सिकरवार और साइबर आरक्षक संतोष वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ये कार्रवाई डकैती, लूट और आपराधिक साजिश के मामले में की गई है। वर्तमान में राजेश सिंह चंदेल भोपाल ग्रामीण में डीआईजी पद पर पदस्थ हैं।

मामला ठाटीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां परिवादी अनूप राणा ने पुलिसकर्मियों पर लाखों रुपए की अवैध वसूली, धमकी और झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने 11 मई को परिवाद स्वीकार करते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया।

लगातार रकम की मांग करते रहे पुलिसकर्मी

परिवाद के अनुसार, 420 के एक मामले में समझौता कराने के नाम पर पुलिस ने पहले 5 लाख 80 हजार रुपए लिए। इसके बाद अनूप राणा और उसके परिजनों को थाने बुलाकर करीब 25 लाख रुपए और मंगवाए गए। आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद पुलिसकर्मी लगातार और रकम की मांग करते रहे।

सम्बंधित ख़बरें

मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन

कब्रिस्तान विवाद से भोपाल मेट्रो परियोजना में हो सकती है देरी, 2028 तक पूरा होना मुश्किल

PM मोदी और CM मोहन की अपील बेअसर, 200 गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे BJP नेता, जाम में फंसे रहे लोग

आंधी-बारिश के बाद MP में बढ़ी तपिश, आज कई जिलों में लू का अलर्ट, रतलाम में पारा रिकॉर्ड 45 डिग्री रहा

डरा-धमकाकर लाखों रुपए लिए

अनूप राणा का कहना है कि 24 दिसंबर 2023 को उसे ठाटीपुर थाने बुलाया गया, जहां उसे और उसके परिवार को डराया-धमकाया गया। यहां तक कि एनकाउंटर में मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि साइबर आरक्षक संतोष वर्मा उसके घर से 9 लाख 75 हजार रुपए और चंद्रलेखा जैन से 15 लाख रुपए लेकर थाने पहुंचा था। परिवादी के मुताबिक, अतिरिक्त रकम नहीं देने पर उसे एक ऐसे मामले में साजिशकर्ता बनाकर जेल भेज दिया गया, जिसमें उसका नाम तक नहीं था। बाद में 8 फरवरी 2024 को हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया।

तत्कालीन SP और थाना प्रभारी पर मिलीभगत का आरोप

मामले में तत्कालीन एसपी और थाना प्रभारी की मिलीभगत के आरोप भी लगाए गए हैं। परिवादी का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट में दायर परिवाद में धारा 120-बी के तहत आपराधिक षड्यंत्र का आरोप भी जोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें : ‘काम में देरी बर्दाश्त नहीं’, कलेक्टर प्रतीभा पाल ने ठेकेदारों को दी चेतावनी; खराब प्रदर्शन पर बिगड़ेगा रिकॉर्ड

हार्ड डिस्क से रिकॉर्डिंग डिलीट

इस केस में एक और बड़ा खुलासा सीसीटीवी फुटेज को लेकर हुआ है। आरोप है कि ठाटीपुर थाने की हार्ड डिस्क से 3 जनवरी 2024 से पहले की रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। कोर्ट के निर्देश पर जब फुटेज मांगे गए तो वे उपलब्ध नहीं कराए जा सके। एडिशनल एसपी रेडियो की जांच में भी रिकॉर्ड डिलीट होने की बात सामने आई।

Gwalior police case ips rajesh singh chandel robbery extortion case thathipur station

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 09:09 AM

Topics:  

  • Crime
  • Gwalior
  • Madhya Pradesh
  • MP Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.