आंधी-बारिश के बाद MP में बढ़ी तपिश, आज कई जिलों में लू का अलर्ट, रतलाम में पारा रिकॉर्ड 45 डिग्री रहा
Heat Wave Alert in MP: मध्य प्रदेश में गर्मी का असर दिखने लगा है। आज कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में पारा 43 से 44 डिग्री तक रहने का अनुमान जताया गया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर थमते ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अब प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को रतलाम और झाबुआ में हीट वेव का प्रभाव सबसे ज्यादा रहा, जहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। रतलाम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का रिकॉर्ड स्तर माना जा रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उज्जैन, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, रतलाम और झाबुआ समेत 6 जिलों में लू चलने की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी। कई शहरों में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
अगले 4 दिनों तक हीटवेव चलने की चेतावनी
मौसम केंद्र भोपाल ने अगले चार दिनों तक इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में हीट वेव का असर बने रहने की चेतावनी दी है। खासतौर पर रतलाम, मंदसौर और नीमच में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather Update: आज 46°C तक पहुंचेगा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज नागपुर का मौसम
‘ASI ने सर्वे में तय मानकों का पालन नहीं किया…’, भोजशाला को लेकर मुस्लिम पक्ष ने उठाए सवाल; रखीं यह दलील
पेंशन, सड़क और पढ़ाई के लिए खुला सरकारी खजाना, MP कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले; 29 हजार करोड़ से अधिक की दी सौगात
‘काम में देरी बर्दाश्त नहीं’, कलेक्टर प्रतीभा पाल ने ठेकेदारों को दी चेतावनी; खराब प्रदर्शन पर बिगड़ेगा रिकॉर्ड
बड़े शहरों का तापमान
सोमवार को इंदौर में भी इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। वहीं उज्जैन में 43 डिग्री, भोपाल में 41.2 डिग्री और जबलपुर में 40.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। शाजापुर, धार और खंडवा जैसे शहरों में भी पारा 42 से 44 डिग्री के बीच रहा।
ये भी पढ़ें : MP में फिर थमी RTO चेक पोस्टों की बहाली! हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाया स्टे
10 मई तक कई जिलों में हुई बारिश
दरअसल, अप्रैल के आखिर से मध्य प्रदेश में लगातार आंधी और बारिश का दौर चल रहा था। 30 अप्रैल से 10 मई तक कई जिलों में बारिश हुई। कभी पश्चिमी विक्षोभ तो कभी चक्रवाती सिस्टम और टर्फ के असर से मौसम बदला रहा। अब सिस्टम कमजोर पड़ने के बाद तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
