ग्वालियर में मैट्रिमोनियल एप पर पहचान के बाद युवती का शारीरिक शोषण, शादी का झांसा देकर ठगे 3 लाख रुपये

Gwalior Matrimonial App Fraud Case: ग्वालियर में मैट्रिमोनियल एप पर पहचान के बाद युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। बहाने बनाकर युवती से 3 लाख रुपए ठग लिए और संपर्क तोड़ दिया।
gwalior crime news
ग्वालियर में युवती से ठगीफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ग्वालियर में युवती का शारीरिक शोषण।

  • मैट्रिमोनियल एप पर पहचान के बाद दिया शादी का झांसा।

  • बहाने बनाकर युवती से ठगे 3 लाख रुपये।

  • आरोपी युवक पर FIR दर्ज।

Marriage Promise and Online Money Fraud in Gwalior : ग्वालियर में जीवनसाथी खोजने के लिए मैट्रिमोनियल एप पर प्रोफाइल बनाने वाली युवती को शादी का सपना दिखाकर ठगी का शिकार बनाया गया। आरोपी ने पहले भरोसा जीता, फिर अलग-अलग शहरों के होटलों में ले जाकर उसका शोषण किया और भाई की तबीयत खराब होने जैसे बहाने बनाकर करीब 3 लाख रुपये भी ऑनलाइन ठग लिए।

जब युवती ने शादी और पैसे वापस करने की बात कही, तो युवक ने दोनों से इनकार कर दिया और मोबाइल बंद कर लिया।

मैट्रिमोनियल एप के जरिए हुई पहचान

ग्वालियर में ठगी के मामले में जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 1 सितंबर 2026 को एक मैट्रिमोनियल एप पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। वहीं उसकी पहचान पिपरिया निवासी संतोष पटेल से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और जल्द ही शादी को लेकर चर्चा होने लगी। 10 सितंबर को संतोष ने युवती को ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में मिलने बुलाया। आरोप है कि वहां शादी का भरोसा देकर उसने युवती का शोषण किया। अगले दिन दोनों भोपाल चले गए और गोविंदपुरा इलाके के एक होटल में 11 से 13 सितंबर तक रुके। वहां भी इसी तरह की घटना हुई।

बहाने बनाकर ठगे 3 लाख रुपये

युवती ने शिकायत में बताया कि भोपाल यात्रा के दौरान आरोपी ने भाई की तबीयत खराब होने का हवाला देकर पैसों की मांग की। 12 सितंबर को उसने युवती से फोन-पे के जरिए 30 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। 14 सितंबर को युवती ग्वालियर लौट आई, जबकि आरोपी भोपाल में ही रुक गया। इसके बाद भी वह अलग-अलग जरूरतें बताकर रुपये मांगता रहा। इस तरह शादी का झांसा देकर उसने कुल करीब 3 लाख रुपये ऑनलाइन ले लिए।

gwalior crime news
सागर में शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत! युवक की हुई संदिग्ध मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

शादी से इनकार कर तोड़ा संपर्क

जब युवती ने शादी करने और पैसे लौटाने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और मोबाइल बंद कर युवती से संपर्क तोड़ दिया। ठगे जाने का एहसास होने के बाद युवती ने 12 नवंबर को भोपाल के गोविंदपुरा थाने में शिकायत दी। गोविंदपुरा थाने में जीरो पर अपराध दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर भेजी गई, जिसके बाद ग्वालियर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।