MP News: ग्वालियर खदान मर्डर मिस्ट्री, पानी में तैरता मिला युवक का शव; शर्ट की दोनों तरफ बंधे थे पत्थर
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक खदान के पानी से भरे गड्ढे में शुक्रवार शाम एक अज्ञात युवक का गल चुका शव मिला है।
- Written By: सजल रघुवंशी
ग्वालियर न्यूज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gwalior Bahodapur Quarry Murder Case: ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित एक खदान के पानी से भरे गड्ढे में शुक्रवार शाम एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में मामला सामान्य डूबने का नहीं माना जा रहा है। पुलिस जब शव को बाहर निकालकर जांच कर रही थी, तब कई संदिग्ध परिस्थितियां सामने आईं। मृतक की शर्ट के दोनों निचले हिस्से आपस में बंधे हुए थे और उनमें छोटे-छोटे पत्थर भरे गए थे। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।
पुलिस के मुताबिक शव काफी हद तक गल चुका है, जिससे शरीर पर चोट या संघर्ष के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे हैं। सूचना मिलने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
दो से तीन दिन पुराना हो सकता है शव
पानी में लंबे समय तक पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह गल चुका था। आशंका जताई जा रही है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। मामले की गंभीरता और हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट कोकसिंह को मौके पर जांच के लिए बुलाया।
सम्बंधित ख़बरें
MP में ‘एक विधि’ का शंखनाद, CM मोहन यादव ने लॉन्च की UCC की आधिकारिक वेबसाइट; 15 जून तक लिए जाएंगे सुझाव
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने जबलपुर से हिरासत में लिया, अब सुलझेगी मौत की गुत्थी?
कोर्ट में घूमता रहा समर्थ सिंह, ट्विशा के वकील ने लगाए गंभीर आरोप; कहा- ज्यूडिशियरी उनके सपोर्ट में है
मास्क-टोपी पहनकर सरेंडर करने पहुंचा समर्थ सिंह, चैंबर में छिपाए रहे वकील; जबलपुर कोर्ट परिसर में हुआ भारी बवाल
फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल और शव के आसपास से कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव के अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने की वजह से शरीर पर बाहरी चोट या घाव के स्पष्ट निशान दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मृतक को पहचान पाना बड़ी चुनौती
बहोड़ापुर थाना पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान स्थापित करना है। इसके लिए पुलिस जिले सहित आसपास के थानों में पिछले तीन से चार दिनों के दौरान दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है, जिससे युवक के बारे में कोई सुराग मिल सके।
यह भी पढ़ें: MP में ‘एक विधि’ का शंखनाद, CM मोहन यादव ने लॉन्च की UCC की आधिकारिक वेबसाइट; 15 जून तक लिए जाएंगे सुझाव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि खदान के गड्ढे से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव काफी हद तक गल चुका है, जिससे उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि युवक की शर्ट के दोनों पल्ले बंधे हुए थे और उनमें पत्थर भरे मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को पोस्ट मार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
