45,719 करोड़ रुपये के सहारा मामले में बड़ा एक्शन, ग्वालियर पुलिस ने चेयरमैन खालिद चौधरी को किया गिरफ्तार

Khalid Chaudhary Arrest : 45,719 करोड़ रुपये के सहारा सोसायटी मामले में चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2020 से फरार था और उसके खिलाफ 20 से ज्यादा केस हैं।
Sahara Society chairman Khalid Chaudhary arrested
ग्वालियर पुलिस की गिरफ्त में खालिद चौधरीफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Sahara Society Fraud Case : सहारा यूनिवर्सल मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी से जुड़े करीब 45,719 करोड़ रुपए के मामले में ग्वालियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोसायटी के चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस की स्पेशल टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, खालिद चौधरी वर्ष 2020 से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के 20 से ज्यादा मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस के अनुसार, सहारा यूनिवर्सल मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी में वर्ष 2014 से 2022 के बीच आकर्षक ब्याज का भरोसा देकर देशभर के निवेशकों से करीब 45,719 करोड़ रुपए जमा कराए जाने का आरोप है। ग्वालियर अंचल और आसपास के क्षेत्रों से भी करीब 500 करोड़ रुपए निवेश कराए जाने का दावा किया जा रहा है।

मैच्योरिटी के बाद भुगतान नहीं होने पर शिकायतें

आरोप है कि निवेश की मैच्योरिटी पूरी होने के बाद भी निवेशकों को उनकी राशि का भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद निवेशकों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इसी सिलसिले में ग्वालियर में भी खालिद चौधरी के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए। ग्वालियर पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ करीब 14 मामले दर्ज हैं।

सहारा टावर के पास पुलिस ने पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, स्पेशल टीम लंबे समय से खालिद चौधरी की तलाश में जुटी थी। आरोपी लगातार पुलिस से बच रहा था और ठिकाने बदल रहा था। इस बार टीम ने लखनऊ में सहारा टावर के पास उसकी घेराबंदी की। पुलिस ने उसे उस समय पकड़ लिया, जब वह कार से घर जाने की तैयारी कर रहा था।

रितेश जैन से 15 लाख की धोखाधड़ी का केस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस खालिद चौधरी को ग्वालियर लेकर आई। उसे मुरैना जिला निवासी रितेश जैन से जुड़े 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में उपभोक्ता आयोग के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ कोर्ट और उपभोक्ता आयोग से कई बार जमानती और गैर-जमानती वारंट भी जारी किए जा चुके थे।

Sahara Society chairman Khalid Chaudhary arrested
भोपाल में 3 अक्टूबर को गौपालक सम्मेलन: अमित शाह देंगे कई सौगातें, 35 हजार से अधिक गौपालक होंगे शामिल

20 से ज्यादा मामलों में जांच

पुलिस के अनुसार, खालिद चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य प्रकरणों, निवेशकों की शिकायतों और रकम के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com