Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल में मॉकड्रिल के दौरान अचानक फटा ग्रेनेड, 2 जवान घायल, आंखों में गया बारूद

भोपाल में मॉकड्रिल के दौरान अचानक ग्रेनेड ब्लास्ट हो गया। घटना में दो जवाब गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर है।

  • Written By: यतीश श्रीवास्तव
Updated On: May 15, 2025 | 09:28 PM

भोेपाल में मॉकड्रिल के दौरान ग्रेनेड ब्लास्ट

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: भारत और पाकिस्तान संघर्ष को लेकर सभी राज्यों से अलर्ट रहने के आदेश दिए गए थे। हालांकि युद्ध विराम हो चुका है लेकिन पाकिस्तान की दोहरी मानसिकता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार और प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में आज भोपाल में गुरुवार को मॉकड्रिल रखा गया था, लेकिन अभ्यास के दौरान ही बड़ा हादसा हो गया। मॉकड्रिल के दौरान ग्रेनेड फट गया जिसमें दो जवान घायल हो गए।

भोपाल में बृहस्पतिवार को ‘मॉकड्रिल’ के दौरान ग्रेनेड फटने से 25वीं बटालियन के दो जवान बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों का शाहपुरा इलाके स्थित बंसल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

दोनों घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

चूना भट्टी की थाना प्रभारी भूपेंद्र कौल सिद्धू ने बताया कि 25 वीं बटालियन में ‘मॉकड्रिल’ के दौरान ग्रेनेड फट जाने से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि घायलों को आंखों में गंभीर रूप से चोट लगी है। उनकी आंखों में बारूद जाने की की बात कही गई है।  उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों की पहचान मुख्य आरक्षी विशाल सिंह और आरक्षी संतोष कुमार के रूप में हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला पुलिस की बड़ी कामयाबी, 12 घंटे में मध्य प्रदेश से दबोचा लहसुन चोर, 13.46 लाख का माल बरामद

Congo में दर्दनाक हादसा: कोल्टन खदान धंसने से 200 से अधिक लोगों की मौत, विद्रोही इलाके में मची तबाही

दक्षिण अफ्रीका में भीषण एक्सीडेंट, ट्रक और मिनीबस की भिड़ंत में 11 की मौत; एक हफ्ते में दूसरा बड़ा हादसा

नशे में धुत कन्नड़ अभिनेता मयूर पटेल की कार ने मचाया कोहराम, बेंगलुरु में 4 वाहनों को मारी टक्कर

ग्रेनेड ब्लास्ट की जांच होगी

भारत-पाकिस्तान में जारी तनातनी के बीच संभावित खतरों के मद्देनजर बलों की तैयारियों को बढ़ाने के लिए एहतियात के तौर पर मॉकड्रिल आयोजित की गई थी। पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। इसके मुताबिक मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल में चूक की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा नियम लागू किए जाएंगे।

ब्लास्ट के दौरान और भी लोग मौजूद थे लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान किसी आम आदमी को कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रैक्टिस के दौरान कई अन्य सिपाही भी मौजूद थे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया था।

Grenade blast during modrill in bhopal two soldiers injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2025 | 09:28 PM

Topics:  

  • Accident
  • Bhopal
  • Madhya Pradesh News
  • MP Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.