बाबा महाकाल के भक्तों ने दिल खोलकर किया दान
उज्जैन: जहां एक तरफ उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में हर साल करोड़ों भक्त बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। वहीं भक्त यहां बाबा के दरबर में दान भी दिल खोलकर करते हैं। इस बार भी बाबा को भक्तों ने दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया गया है, जिसमें सोने-चांदी के अलावा नगदी भी शामिल बताई जा रही है।
जानकारी दें कि, उज्जैन स्थित महाकाल के दरबार में हर साल की तरह इस बार भी भक्तों ने दिल खोल कर चढ़ावा दिया है। भक्तों की अनेकों भेंटों से भगवान महाकाल का खजाना फिर एक बार भर गया है। खबरें की मानें तो इस साल 1 जनवरी से बीते 13 दिसंबर तक मंदिर समिति को विभिन्न स्रोतों से 112 करोड़ 31 लाख 85 हजार 988 रुपये प्राप्त हुए हैं। इस तरह देखा जाए तो भक्तों के दान ने इस साल फिर रिकॉर्ड बना दिया है।
उत्तर प्रदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
मिली जानकारी के अनुसार इस बार 13 दिसंबर तक महाकालेश्वर मंदिर में एक अरब 42 करोड़ रुपए से ज्यादा की आय हुई है, जबकि 31 दिसंबर अभी दुर है ऐसे तब तक यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इस बार बाबा महाकाल मंदिर की आय तीन गुना तक बढ़ गई है।
हालांकि मंदिर प्रशासन ने इस साल के आय के जो भी आंकड़े जारी किए हैं। उसमें लड्डू प्रसाद की बिक्री से प्राप्त राशि फिलहाल शामिल नहीं है। इस बाबत मंदिर प्रशासन ने कहा कि, लड्डू प्रसाद लागत मूल्य पर विक्रय किया जाता है। इसलिए यह आय नहीं मानी जाती है। हालांकि कहा जा रहा है कि, महाकाल के भक्त प्रसाद के रूप में 53 करोड़ 50 लाख से अधिक के लड्डू को अपने साथ बाबा के आशीर्वाद स्वरूप में ग्रहण किये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बाबा महाकाल मंदिर में इस बार 1533 ग्राम सोना और 399 किलो चांदी का चढ़ावा हुआ है। वहीं दान की पेटी से अब कुल 64 किलो आभूषण प्राप्त हुए हैं।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
पर्यटन की नजरों से देखा जाए तो इस बार भी रिकॉर्ड संख्या में 5.18 करोड़ पर्यटक उज्जैन पहुंचे। दरअसल महाकाल लोक बनने के बाद से ही यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। उज्जैन में जहां पहले हर दिन बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए 40 से 50 हजार तक श्रद्धालु आते थे, वहीं अब हर दिन करीब 1.50 से 2 लाख श्रद्धालु महाकाल के दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं।