डिंडौरी में दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा पर फग्गन सिंह कुलस्ते का तंज, बोले- दिखावटी कार्यक्रम

Faggan Singh Kulaste Statement : डिंडौरी में भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा पर सवाल उठाए। उन्होंने यात्रा को दिखावटी बताते हुए जनता को लाभ नहीं मिलने की बात कही।
Faggan Singh Kulaste statement on Digvijay Singh
भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर सवाल उठाएफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने डिंडौरी में दिया बयान।

  • दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को बताया दिखावटी।

  • कुलस्ते बोले- संकल्प लिया है तो यात्रा पूरी करनी चाहिए।

Faggan Singh Kulaste statement on Digvijay Singh : मंडला से भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर निशाना साधा है। कुलस्ते ने यात्रा को दिखावटी बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जनता का कोई भला नहीं होने वाला। उन्होंने यात्रा बीच में रोककर पांच दिनों के लिए राहुल गांधी के पास जाने को लेकर भी सवाल उठाए।

संकल्प लिया है तो यात्रा पूरी करनी चाहिए

डिंडौरी पहुंचे सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जब कोई व्यक्ति यात्रा का संकल्प लेता है तो उसे पूरा करना चाहिए। इसके बाद ही कोई दूसरा कार्यक्रम तय करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'तो ये तो दिखावटी है, हम बनावटी कहें या दिखावटी कहें, जो भी होगा। इस तरह के कार्यक्रम से जनता का कोई सरोकार नहीं है'।

दिग्विजय सिंह पर भ्रम फैलाने का आरोप

डिंडौरी जिले में कुलस्ते ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता के लिए काम करना है तो निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए। भाजपा सांसद ने कहा कि घर बैठने के बाद कोई कार्यक्रम ले लेने से देश का भला नहीं होने वाला। उनके मुताबिक ऐसे आयोजनों का जनता से कोई सीधा सरोकार नहीं है।

18 नवंबर को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी यात्रा

आपको बता दें एमपी के आठ जिलों और 16 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने के बाद दिग्विजय सिंह की यात्रा 18 नवंबर को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसके लिए अशोकनगर जिले के चंदेरी का रूट तय किया गया है। यहां दिल्ली दरवाजा और हथकरघा ग्राम प्राणपुर से होते हुए पदयात्रा बेतवा नदी के राजघाट बांध चौराहे तक पहुंचेगी। यहीं से दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में दाखिल होंगे।

Faggan Singh Kulaste statement on Digvijay Singh
डिंडौरी में रसगुल्ला बताकर युवक को खिला दिया सुअर मार बम, मुंह में रखते ही हुआ धमाका, इलाज के दौरान मौत

बोले- प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह करते हैं

फग्गन सिंह कुलस्ते ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं वो करते हैं। वहीं दिग्विजय सिंह की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि उनका राजनीति में बने रहना ही उनका धर्म या कर्म बन गया है। कुलस्ते के इस बयान के बाद दिग्विजय सिंह की यात्रा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।