डिंडौरी में रसगुल्ला बताकर युवक को खिला दिया सुअर मार बम, मुंह में रखते ही हुआ धमाका, इलाज के दौरान मौत

Dindori Bomb Incident : डिंडौरी के पड़रिया छांटा गांव में रसगुल्ला बताकर सुअर मार बम खिलाने का आरोप है। मुंह में धमाका होने से 35 वर्षीय की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Dindori Suar mar bomb given as rasgulla
डिंडौरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का पड़रिया छांटा गांव की घटनाफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • डिंडौरी के पड़रिया छांटा गांव में सुअर मार बम फटने से युवक की मौत।

  • 35 वर्षीय राजेन्द्र बरौतिया को रसगुल्ला बताकर दिया गया विस्फोटक।

  • मुंह में बम फटने से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।

  • जिला अस्पताल में उपचार के दौरान राजेन्द्र ने दम तोड़ा।

Dindori Man Dies Eats Bomb : डिंडौरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़रिया छांटा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि एक युवक ने 35 वर्षीय राजेन्द्र बरौतिया को रसगुल्ला बताकर सुअर मार बम खाने के लिए दे दिया। राजेन्द्र ने जैसे ही उसे मुंह में डालकर चबाया, जोरदार धमाका हो गया। गंभीर रूप से घायल राजेन्द्र ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

आग तापते समय दिया विस्फोटक

घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र बरौतिया परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर के आंगन में आग ताप रहा था। इसी दौरान गांव का रामभगत बरौतिया वहां पहुंचा और उसके पास बैठ गया। बातचीत के दौरान आरोप है कि रामभगत ने सुअर मार बम को रसगुल्ला बताकर राजेन्द्र को खाने के लिए दे दिया। अनजान राजेन्द्र ने जैसे ही उसे चबाया बम उसके मुंह में ही फट गया। धमाके में वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

धमाके की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजेन्द्र को ऑटो से जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Dindori Suar mar bomb given as rasgulla
Milk Price Hike : मध्यप्रदेश में महंगा हुआ अमूल दूध, गोल्ड 70 से 74 और फ्रेश 57 से 59 रुपए लीटर

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

डिंडौरी जिले के कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 एवं 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास विस्फोटक कहां से आया और इस घटना के पीछे क्या वजह थी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।