डिंडौरी में सड़क बनी कीचड़ का दलदल, नाराज ग्रामीणों ने विरोध में बीच सड़क पर लगा दिया धान

Shahpura Road News : डिंडौरी के शहपुरा में बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने अनोखा विरोध किया। कीचड़ से भरे तीन किलोमीटर रास्ते पर ग्रामीणों ने धान की रोपाई कर सड़क सुधार की मांग उठाई।
Villagers Protest Bad Road Condition
ग्रामीणों ने सड़क पर बो दिया धानफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Dindori Bad Road Protest : डिंडौरी जिले के शहपुरा क्षेत्र से सड़क की बदहाली की अनोखी तस्वीर सामने आई है। यहां कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क से परेशान ग्रामीणों ने विरोध का ऐसा तरीका अपनाया कि देखने वाले भी हैरान रह गए। ग्रामीणों ने सड़क की खराब हालत के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बीच रास्ते में ही धान का रोपा लगा दिया।

मामला जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया के पोषक ग्राम धनगांव और पड़रिया के बीच की सड़क का है। बारिश के बाद करीब तीन किलोमीटर लंबा कच्चा रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है। सड़क पर जगह-जगह दलदल जैसी स्थिति बनने से ग्रामीणों का पैदल और वाहन से निकलना मुश्किल हो रहा है।

शहपुरा आने-जाने में ग्रामीणों को हो रही परेशानी

इसी बदहाल सड़क से धनगांव के ग्रामीणों को जरूरी कामों के लिए शहपुरा आना-जाना पड़ता है। तेज बारिश के दिनों में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लंबे समय से सड़क की समस्या से परेशान लोगों ने अब विरोध का अनोखा तरीका अपनाकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

कीचड़ में धान की रोपाई कर जताया विरोध

सड़क की हालत से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और पड़रिया कला से धनगांव जाने वाले रास्ते पर कीचड़ के बीच धान का रोपा लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की स्थिति देखकर ऐसा लगता है मानो यहां सड़क नहीं बल्कि खेती के लिए खेत तैयार हो गया हो। इसी के विरोध स्वरूप उन्होंने सड़क पर धान की रोपाई की।

Villagers Protest Bad Road Condition
मुरैना: कटर से सूने घर का ताला काटा, 18 मिनट में 30 लाख का माल समेट ले गया चोर, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

ग्रामीणों ने सड़क सुधार की मांग उठाई

ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन किलोमीटर के इस रास्ते की हालत लंबे समय से खराब है और बारिश के बाद हालात बेहद मुश्किल हो जाते हैं। सड़क की बदहाली से दैनिक आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत और बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com