Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डिंडोरी कलेक्टर का एक्शन, चिलचिलाती धूप में ग्राउंड पर उतरीं अंजू पवन भदौरिया; मौके पर पहुंचकर सुधरवाया बोरवेल

Dindori Collector Action: डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जनसुनवाई की शिकायत पर घुसिया गांव पहुंचकर खराब बोरवेल सुधरवाया और जान जोखिम में डालने वाले ग्रामीणों को पानी पिलाया।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 29, 2026 | 05:10 PM

डिंडोरी कलेक्टर एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dindori Collector Anju Pawan Bhadauria Action: मध्य प्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी में भीषण गर्मी के चलते जहां जिले का जल स्तर तेजी से गिर रहा हैं वहीं पेयजल की समस्या चारों तरफ से तेजी से आने लगी हैं। जिसको लेकर ग्रामीण न सिर्फ जनसुनवाई में पहुंच रहे हैं बल्कि इसके लिए सड़को में उतर कर भी आंदोलन की राह पकड़ रहे हैं। इन सब की बावजूद डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया अपने स्वभाव के अनुरूप ही काम कर रही हैं।

डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में जिला में पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम तैयार कर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई और नम्बर जारी किए,ताकि ग्रामीणों को गांव की समस्या सीधे फोन के माध्यम से जिला के अधिकारियों तक सीधे मिल सके और उसका निराकरण सुनिश्चित हो।

घुसिया से भी सामने आया गंभीर मामला

ग्राम पंचायत घुसिया से पेयजल संकट का एक गंभीर मामला सामने आया, जहां ढीमर टोला के ग्रामीण पिछले 8 से 10 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे थे। हालात इतने खराब हो गए थे कि लोगों को पीने के पानी के लिए सूखे कुएं में उतरकर जान जोखिम में डालनी पड़ रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के सरपंच और सचिव की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

सम्बंधित ख़बरें

सागर-बीना रिफाइनरी में बड़ा हादसा, मजदूर पर गिरा लोहे का गार्टर, साथी मजदूरों ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

उज्जैन के नलिया बाखल में आधी रात को खूनी संग्राम, CCTV फुटेज में सरेआम हमला करते दिखे आरोपी; एक युवक की मौत

इंदौर के चोइथराम चौराहे पर संग्राम, शराब दुकान के बाहर जमकर चले लात-घूंसे; सरेआम हवाई फायरिंग

15 हजार की जगह सिर्फ 8500 रुपये वेतन, सफाई कर्मचारियों के शोषण पर भड़के प्रियंक कानूनगो; दिए FIR के निर्देश

सरकारी बोरवेल हो गया था खराब

जानकारी के अनुसार, ढीमर टोला में लगा सरकारी बोरवेल कुछ दिनों पहले खराब हो गया था। इसके बावजूद पंचायत के जिम्मेदारों ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाना जरूरी नहीं समझा। स्थानीय स्तर पर ही समस्या का समाधान करने में करीब दस दिन लगा दिए गए, जिससे पूरे इलाके में पेयजल संकट गहरा गया। मजबूरी में ग्रामीण महिलाएं और अन्य लोग सूखे कुएं में उतरकर पानी निकालने को विवश हो गए।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

मामले की जानकारी जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को दी। शिकायत मिलते ही शुक्रवार को कलेक्टर स्वयं ग्राम घुसिया के ढीमर टोला पहुंचीं। उन्होंने तेज धूप में मौके पर खड़े रहकर खराब पड़े बोरवेल को तुरंत सुधरवाया। काफी प्रयासों के बाद जब बोरवेल से तेज पानी निकलना शुरू हुआ तो ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

जान जोखिम में डालकर पानी लेने न उतरें- कलेक्टर

कलेक्टर ने कुएं में उतरकर पानी भरने वाले ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें अपने हाथों से पानी पिलाया। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि भविष्य में इस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर पानी लेने की कोशिश न करें। अधिकारियों को भी पेयजल व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने और ऐसी लापरवाही दोबारा न होने देने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: इंदौर के चोइथराम चौराहे पर संग्राम, शराब दुकान के बाहर जमकर चले लात-घूंसे; सरेआम हवाई फायरिंग

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के इस प्रयास की सराहना पूरे घुसिया गांव में ग्रामीणों द्वारा की जा रही हैं। ग्रामीण कह रहे है कि गांव के लोगों की समस्या को गांव आकर देखने वाली कलेक्टर बहुत अच्छी हैं नहीं तो बाकी अधिकारी इस भीषण गर्मी में कहा अपने एसी कमरे से निकलते हैं।

Collector anju pawan bhadauria action on water crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 04:39 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Water Crisis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.