Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोजशाला में जुम्मे के दिन हुई भव्य पूजा, पहली बार नहीं पढ़ी गई नमाज; भक्तों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

Dhar Bhojshala News: भोजशाला परिसर में हाईकोर्ट के फैसले के बाद शुक्रवार को पहली बार नमाज अदा नहीं हुई। इस दौरान पूजा-अर्चना करने आए सनातनी श्रद्धालुओं ने हिंदुओं की जीत और शासन-प्रशासन का आभार जताया।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 22, 2026 | 04:41 PM

भोजशाला में शुक्रवार के दिन हुई पूजा (सोर्स- आईएनएस)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maa Vagdevi Pooja On Friday After Highcourt Verdict: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को हिंदू मंदिर मानने और हिंदू समुदाय को विशेष पूजा का अधिकार देने वाले हाई कोर्ट के फैसले के बाद शुक्रवार को पहली बार नमाज अदा नहीं हुई। इस दौरान पूजा-अर्चना करने आए सनातनी श्रद्धालुओं ने हिंदुओं की जीत और शासन-प्रशासन का आभार जताया।

गोसेवक और श्रद्धालु जीतू रघुवंशी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि भारत देश के सभी नौजवानों को बहुत शुभकामनाएं। हाईकोर्ट के फैसले के बाद बहुत ही हर्षोल्‍लास के साथ मां वाग्‍देवी की पूजा-अर्चना की जा रही है। तनाव के बीच श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजा के लिए आ रहे हैं। सनातनियों में उत्‍सव का माहौल है।

आज का दिन ऐतिहासिक रहा- श्रद्धालु

महिला श्रद्धालु प्रभावती ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक रहा है, हमें बहुत खुशी है। हिंदू समाज और सनातनियों ने हाईकोर्ट के फैसले का स्‍वागत किया है। उन्‍होंने बताया कि साल 2003 में भोजशाला ताला तोड़ो आंदोलन में 15 दिन की गिरफ्तारी हुई थी। इस आंदोलन में हजारों की संख्‍या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए थे। एक अन्‍य श्रद्धालु ने बताया कि इस दिन के लिए हिंदू समाज ने बहुत संघर्ष किया है। हाईकोर्ट के फैसले से सत्‍य की जीत हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर हनी ट्रैप केस: जिसे ‘जीजा’ कहकर बुलाती थीं ‘हनी गर्ल्स’, वो हेड कॉन्स्टेबल भी गिरफ्तार; SIT जांच तेज

ट्विशा शर्मा केस: वापस ली गई समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका; दोबारा होगा ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम

भोपाल में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- यह राजनीतिक पार्टी नहीं, युवाओं का मूवमेंट

एमपी बना देश का चीता स्टेट, कूनो नेशनल पार्क में अब हैं कुल 53 चीते; IIFM से CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

नमाज अभी नहीं और कभी नहीं- महिला श्रद्धालु

एक अन्‍य महिला श्रद्धालु ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले का स्‍वागत करते हुए कहा कि नमाज अभी नहीं और कभी नहीं। हिंदू पक्ष की जीत हुई है और पूजा के लिए सनातनी ही आते रहेंगे। कई साल के पश्‍चात हिंदू समाज को पूजा करने का अधिकार मिला है। पुरुष श्रद्धालु ने कहा कि मां वाग्‍देवी का भव्‍य मंदिर बनना चाहिए, जिससे विश्‍वभर का हिंदू समाज यहां पूजा करने के लिए आए। आज हिंदू समाज की बड़ी जीत हुई है। पहला अवसर है कि शुक्रवार के दिन हिंदू समाज के सनातनी मां सरस्‍वती के दर्शन और पूजन कर रहे हैं।

1034 ईस्वी में राजा भोज ने करवाया था निर्माण- हिंदू पक्ष

भोजशाला विवाद लंबे समय से मध्य भारत के सबसे संवेदनशील धार्मिक और ऐतिहासिक मामलों में शामिल रहा है। हिंदू पक्ष का दावा है कि यह स्थल 1034 ईस्वी में राजा भोज द्वारा मां सरस्वती के मंदिर और संस्कृत शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित किया गया था, जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यहां सदियों से कमाल मौला मस्जिद मौजूद है और पूर्व प्रशासनिक व्यवस्थाओं के जरिए इस स्थल की कानूनी स्थिति पहले ही तय की जा चुकी है।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Maa vagdevi pooja on friday after highcourt verdict

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 04:39 PM

Topics:  

  • Bhojshala News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.