खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत की जांच करेंगे DG उपेंद्र जैन, हरदा से गुजरात जा रहा था शराब से भरा ट्रक

MP Illegal Liquor Smuggling: देवास के खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत की जांच DG उपेंद्र जैन करेंगे। शराब से भरा ट्रक जब्त कर लिया गया है। हरदा से गुजरात तक फैले नेटवर्क की जांच शुरू।
TI Dilip Puri Death Case
TI दिलीप पुरीफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत की जांच करेंगे डीजी उपेंद्र जैन।

  • हरदा से गुजरात जा रहा था अवैध शराब से भरा ट्रक।

  • ट्रक नंबर MP 43 H 4786 पुलिस ने जब्त किया।

Dewas TI Dilip Puri Death Case Update : देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने की कार्रवाई के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। हादसे की जांच डीजी उपेंद्र जैन करेंगे। आबकारी निरीक्षक पूजा गहलोत के मुताबिक, शराब से भरा ट्रक हरदा से इंदौर होते हुए गुजरात जा रहा था।

पुलिस ने ट्रक नंबर MP 43 H 4786 को जब्त कर लिया है और अब शराब तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

हरदा से गुजरात जा रहा था शराब से भरा ट्रक

आबकारी निरीक्षक पूजा गहलोत ने बताया कि ट्रक में अवैध शराब भरी हुई थी और उसे हरदा से इंदौर होते हुए गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शराब तस्करी के मामले में हरदा के राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है। देवास जिले के कुछ तस्करों के भी इस नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिली है।

पुलिस और चालक के बीच हुई थी बहस

बताया गया कि ट्रक को रोकने के दौरान पुलिस और चालक के बीच बहस हुई थी। चालक कथित तौर पर वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। उसे रोकने की कार्रवाई के दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें खातेगांव TI दिलीप पुरी की जान चली गई। घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

SP ने बनाई थीं पांच पुलिस टीमें

देवास SP आदित्य मिश्रा ने ट्रक को पकड़ने के लिए पांच पुलिस टीमें बनाई थीं। कन्नौद, खातेगांव और सतवास TI को ट्रक की तलाश और कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी अभियान के दौरान नेमावर रोड हाईवे पर ट्रक को रोकने की कोशिश की गई थी। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तस्करी के इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

डीजी उपेंद्र जैन करेंगे हादसे की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजी उपेंद्र जैन हादसे की जांच करेंगे। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि ट्रक को रोकने के दौरान क्या परिस्थितियां बनीं और थाना प्रभारी की मौत कैसे हुई। इसके साथ ही ट्रक में लदी शराब के स्रोत, उसकी सप्लाई और गुजरात तक पहुंचाने के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

TI Dilip Puri Death Case
Special Report:MP में बेखौफ रेत और शराब माफिया! कार्रवाई करने वाले अफसरों को कुचला, कहीं TI तो कहीं IPS की मौत

तस्करी नेटवर्क में कई नाम सामने आने की जानकारी

शराब तस्करी की जांच में हरदा के राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है। इसके अलावा देवास जिले के तस्करों के भी नेटवर्क में शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब इन कड़ियों की पुष्टि करने और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका पता लगाने में जुटी है।