Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दतिया में सनसनीकेज हत्याकांड़, सगाई से लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 10 से 15 राउंड किए फायर

Datia Youth Shot Dead: दतिया के सिद्धार्थ कॉलोनी में सगाई समारोह से लौट रहे विशाल कुशवाहा की कार पर 15 राउंड फायरिंग कर हत्या, अमित तिवारी सहित 6 पर केस दर्ज, आरोपी फरार।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 18, 2026 | 09:29 PM

दतिया में सनसनीकेज हत्याकांड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Datia Vishal Kushwaha Murder Case: दतिया के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया। सिद्धार्थ कॉलोनी स्थित अंबेडकर पार्क के पास सगाई समारोह से लौट रहे 24 वर्षीय युवक विशाल कुशवाहा की अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में मौत हो गई। पुलिस जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा पाया गया है और छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार गल्ला मंडी निवासी विशाल कुशवाहा अपने साथी राकेश यादव के साथ सिद्धार्थ कॉलोनी में आयोजित एक सगाई समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंबेडकर पार्क के समीप पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

हमलावरों ने कार पर किए 10 से 15 राउंड फायर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने कार पर करीब 10 से 15 राउंड फायर किए। गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई गोलियां कार में जा धंसीं और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। फायरिंग के दौरान एक गोली विशाल कुशवाहा के सीने में लगी। गंभीर रूप से घायल विशाल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

जाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज

सागर: PM आवास की शिकायत लेकर पहुंची महिला से मारपीट का आरोप! शाहगढ़ CMO पर फिर उठे सवाल, थाने तक पहुंचा विवाद

वाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO

दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, एफएसएल टीम एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुरानी रंजिश हत्या की मुख्य वजह

प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। फरियादी रोहित यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने अमित तिवारी, बंटी तिवारी, गोलू तिवारी, दिव्यांक पाठक, राहुल बुंदेला और विकास शर्मा के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO

पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। शहर के बीचोंबीच हुई इस दुस्साहसिक घटना के बाद नागरिकों में भय का माहौल है तथा लोग आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। एसडीओपी आकांक्षा जैन का कहना है कि मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Youth killed after assailants opened indiscriminate fire datia case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 09:29 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.