दतिया उपचुनाव 2026: जमकर गरजे नरोत्तम मिश्रा, बोले- दतिया में विकास की रफ्तार फिर पटरी पर लानी होगी
Datia By-Election: दतिया उपचुनाव की सरगर्मी, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा हमला, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर लगाया करोड़ों के विकास फंड का हिसाब न देने का आरोप।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
नरोत्तम मिश्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Narottam Mishra Statement: दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। गुर्जर समाज के कार्यक्रम में पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और स्थानीय विधायक राजेंद्र भारती पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की।
दतिया में आयोजित गुर्जर समाज के कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंच से कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ दतिया की सेवा की है और जनता के बीच जो सम्मान मिला वह उनके काम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दतिया की गाड़ी का नंबर देखकर अधिकारी भी सम्मानपूर्वक कहते थे कि आप घर जाइए यह सम्मान उन्होंने अपने कार्यों से कमाया है।
भगवान ने सब दिया सत्ता की भूख नहीं- नरोत्तम मिश्रा
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भगवान ने उन्हें सब कुछ दिया है और उन्हें किसी पद या सत्ता की भूख नहीं है। उनका उद्देश्य केवल दतिया का विकास करना है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में अब केवल 20 से 25 दिन का समय बचा है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुट जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में 25 लाख की चोरी का खुलासा, पचमढ़ी से दो आरोपियों को दबोचा, 24 लाख रुपये नकद और कार बरामद
आरटीओ की सख्त कार्रवाई: बिना वैध फिटनेस और परमिट दौड़ रहे 10 स्कूली वाहन जब्त
बुरहानपुर में लोगों का फूटा गुस्सा, राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर चंपत राय का पुतला दहन; देखें VIDEO
सीहोर में ED की कार्यवाही भी बेअसर! ‘पिपलियामीरा’ में नाम बदलकर फिर शुरू हुई सील बंद पनीर फैक्ट्री
लोगों से की भाजपा का साथ देने की अपील
पूर्व गृहमंत्री ने दावा किया कि यदि पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी हार नहीं हुई होती तो आज दतिया विकास की नई ऊंचाइयों पर होता। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी हार के बाद जिले की विकास यात्रा रुक गई और कई योजनाएं प्रभावित हुईं। उन्होंने लोगों से भाजपा का साथ देकर विकास की गति को दोबारा पटरी पर लाने की अपील की।
पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती पर भी साधा निशाना
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछला चुनाव भ्रम फैलाकर जीता गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विकास के नाम पर वोट नहीं मांगती, बल्कि केवल भाजपा को गाली देकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि दतिया में जितने बड़े विकास कार्य और भवन बने हैं, वे भाजपा सरकार के समय बने हैं।
नरोत्तम मिश्रा ने पीएम मोदी की जमकर की सराहना
डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया कि विधायक राजेंद्र भारती के पास करोड़ों रुपये की विकास राशि आई, लेकिन जनता को उसका हिसाब नहीं दिया गया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि वह केवल जनता के सामने अपनी अर्जी रख सकते हैं फैसला जनता के हाथ में है।
यह भी पढ़ें: ईमेल स्पूफिंग से हुई करोड़ों की साइबर ठगी, अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार के 1.62 करोड़ रुपये कराए रिफंड
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना करते हुए कहा कि देश और प्रदेश का समग्र विकास भाजपा सरकार में ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा की उपलब्धियां बताने और उपचुनाव में पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान किया।
