दतिया में महा-विद्रोह! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर NH-44 जाम; रघुवीर सिंह कुशवाह ने दिया इस्तीफा
Datia By Election: दतिया उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने पर भारी बगावत, नरोत्तम समर्थकों ने NH-44 किया जाम, रघुवीर सिंह ने विरोध के चलते अपने पद से दिया इस्तीफा।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Narottam Mishra Supporters Protest Datia: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से उनके समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा दिया। वहीं, दतिया स्थित भाजपा कार्यालय भी बंद करा दिया गया।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही उपचुनाव की संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र में लगातार सक्रिय थे। उपचुनाव की घोषणा के बाद उन्होंने जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियां भी तेज कर दी थीं। वे दतिया से तीन बार विधायक रह चुके हैं और लंबे समय तक इस क्षेत्र में भाजपा का प्रमुख चेहरा रहे हैं। दतिया विधानसभा सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है।
रघुवीर सिंह कुशवाह ने दिया इस्तीफा
दरअसल, जैसे ही आशुतोष तिवारी को भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया वैसे ही उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बता दें कि पार्टी के दतिया जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह ने प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा है। उन्होंने इस फैसले को एकतरफा बताया साथ ही सभी पदों से अपना इस्तीफा भी सौंप दिया। इसके अलावा उन्होंने पत्र के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया कि अगर पार्टी यह फैसला नहीं बदलती है तो विरोध तेज कर दिया जाएगा, साथ ही प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘बदलते भारत के साथ तेजी से बदल रहा MP’, CM मोहन यादव ने किया ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमि पूजन; कही बड़ी बात
दिन में करते थे रेकी, फिर तोड़ते थे ताले; पंवासा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 6 लाख का चोरी का माल किया बरामद
उज्जैन: बकरी चराने गए दो चचेरे भाइयों की पानी के गड्डे में डूबने से मौत, एक ही परिवार के दो चिराग बुझे
भोपाल: वकील ने की हैवानियत की सभी हदें पार, 14 साल की नहाती बच्ची का बनाया वीडियो; ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
राजेंद्र भारती की याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया खारिज
दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई है। बैंक एफडी धोखाधड़ी मामले में दोषी ठहराए जाने के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। इसी मामले में शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। यह मामला वर्ष 1998 से 2011 के बीच बैंक रिकॉर्ड में कथित हेरफेर कर अवैध रूप से ब्याज प्राप्त करने से जुड़ा है। याचिका पर फैसला सुनाते हुए न्यायमूर्ति मनोज जैन ने सजा पर रोक देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी।
यह भी पढ़ें: ‘बदलते भारत के साथ तेजी से बदल रहा MP’, CM मोहन यादव ने किया ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमि पूजन; कही बड़ी बात
30 जुलाई को होगी दतिया में वोटिंग
दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना के बाद चुनाव परिणाम 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि यहां सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में है। कांग्रेस ने अब तक अपना प्रत्याक्षी घोषित नहीं किया है। जिसकी वजह से कयासों का बाजार और भी ज्यादा गरम है।
