दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के क्या हैं मायने? वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का विश्लेषण

Datia By Election: दतिया उपचुनाव में BJP की हार पर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का बड़ा विश्लेषण, बोले- 'नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने से ही कमजोर पड़ गई थी भाजपा', जानिए हार के कारण।
Senior journalist Sudhir Dandotiya has analyzed the BJP's defeat in the Datia Assembly by-election
दतिया उपचुनाव इसलिए हारी भाजपासोर्स- एआई जनरेटेड इमेज
Updated on

Datia By Election Analysis: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली हार ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। जिस सीट को भाजपा ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था, वहां मिली हार के बाद राजनीतिक गलियारों में संगठन, रणनीति और नेतृत्व को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इसी मुद्दे पर नवभारत लाइव के मध्य प्रदेश लीड वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक सुधीर दंडोतिया से विशेष बातचीत की।

सुधीर दंडोतिया का मानना है कि इस चुनाव में कांग्रेस की जीत के पीछे कई कारण रहे, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से जुड़ा रहा। उनके अनुसार, “भाजपा उसी दिन चुनावी लड़ाई में कमजोर पड़ गई थी, जिस दिन चुनावी मंच से नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए थे। उस घटना का कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं के बीच अलग संदेश गया, जिसका असर मतदान तक देखने को मिला।

भाजपा की हार दिखाती है मतदाताओं का मूड

सुधीर दंडोतिया ने कहा कि दतिया उपचुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधायक और संगठन के पदाधिकारी लगातार चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे। इसके बावजूद परिणाम भाजपा के पक्ष में नहीं आया। उनके अनुसार, यह केवल स्थानीय समीकरणों का परिणाम नहीं बल्कि मतदाताओं के मूड का भी संकेत माना जा सकता है। दंडोतिया के मुताबिक चुनाव प्रचार के दौरान कई स्थानों पर मतदाताओं में भाजपा के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली।

बदलाव की राजनीति पर विचार कर रहे मतदाता- सुधीर दंडोतिया

उनका कहना है कि जब किसी सीट पर सत्ता पक्ष अपनी पूरी संगठनात्मक और राजनीतिक ताकत लगाने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर पाता, तो यह संदेश देता है कि जनता स्थानीय मुद्दों और जनभावनाओं के आधार पर अलग फैसला लेने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की बांकीपुर सीट और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर भाजपा की हार को व्यापक राजनीतिक संकेतों के रूप में भी देखा जा सकता है। उनके अनुसार, इन चुनाव परिणामों से यह चर्चा तेज हुई है कि मतदाता अब बदलाव की राजनीति पर भी विचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात

हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी एक उपचुनाव के नतीजे के आधार पर भविष्य की राजनीति का अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। लेकिन इतना जरूर है कि दतिया का जनादेश भाजपा के लिए आत्ममंथन और कांग्रेस के लिए नए राजनीतिक उत्साह का कारण बन सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com