दतिया उपचुनाव: चुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह ने समाजजनों से किया संवाद, BJP प्रत्याशी के समर्थन में मांगे वोट
Datia By Election:दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा चुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह ने विभिन्न समाजों से संवाद कर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में मतदान की अपील की और कांग्रेस पर निशाना साधा।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
चुनाव प्रचार (फोटो सोर्स- नवभारत)
Bharat Singh Kushwah Campaign: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। सोमवार को भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने दतिया में कुशवाह, वाल्मीकि, मांझी सहित विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजनों और वरिष्ठजनों के साथ संवाद किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव दतिया के विकास और बेहतर भविष्य का चुनाव है।
सभा को संबोधित करते हुए भारत सिंह कुशवाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक समाजों, गांवों और शहरों से केवल वोट लेने का काम किया, लेकिन उनके विकास और सम्मान के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति परिवारवाद और वंशवाद तक सीमित रही, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सभी वर्गों और समाजों को समान अवसर और प्रतिनिधित्व देने का कार्य किया है।
‘भाजपा ने हर वर्ग को दिया सम्मान’
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने गांवों और शहरों के विकास को प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। इसी सोच के तहत पार्टी ने दतिया उपचुनाव में जमीनी कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में बवाल के बाद अस्पताल पहुंचे नड्डा, घायल प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात, कांग्रेस ने बोला हमला
CM फडणवीस के जन्मदिवस पर छत्रपति संभाजीनगर में एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य, 22 जुलाई से शुरू होगा हरित महोत्सव
वांगचुक को कुछ हुआ तो… सोनम वांगचुक के समर्थन में आगे आए कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा, सरकार को दी चेतावनी
UCC पर सियासत तेज: उमंग सिंघार का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील
भारत सिंह कुशवाह ने दतिया उपचुनाव में जनता से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा का जनप्रतिनिधि हमेशा जनता के सुख-दुख में सहभागी रहता है, जबकि कांग्रेस चुनाव के समय ही जनता के बीच दिखाई देती है। उन्होंने मतदाताओं से विकास और स्थिर नेतृत्व के लिए भाजपा का समर्थन करने का आग्रह किया।
ये भी पढ़ें : MP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
आरक्षण और विकास के मुद्दे भी उठाए
अपने संबोधन में सांसद कुशवाह ने आरक्षण के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा आरक्षण के समर्थन में रही है और समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए काम करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।
