

Datia Administration Action On Government Housing: दतिया में शासकीय आवासों पर लंबे समय से जमे कब्जेदारों के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। राजघाट कॉलोनी में आज प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा। कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने बंद पड़े कई क्वार्टरों के ताले तोड़कर उन्हें अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रशासन की ओर से कब्जाधारियों को साफ हिदायत दी गई है कि उन्हें करीब दो घंटे के भीतर क्वार्टर खाली करना होगा। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन शासकीय आवासों को खाली कराने की कवायद तेज कर दी गई है। कई क्वार्टरों में रहने वाले लोगों की ओर से अलग-अलग बहाने बनाए गए, लेकिन प्रशासन ने किसी तरह की रियायत देने के बजाय सख्ती दिखाते हुए बंद क्वार्टरों के ताले तुड़वा दिए।मौके पर प्रशासन और पुलिस का भारी अमला तैनात है।
करीब एक सैकड़ा से अधिक पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जिनकी निगरानी में पूरी कार्रवाई लगातार जारी है। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है।पुलिस अप्रिय घटना से निपटाने के लिए पुलिस ने बॉडी गार्ड और हेलमेंट से लेस है पुलिस का मौके पर बज्र और योद्धा जैसे वाहन भी मौके पर मौजूद है
कार्रवाई की कमान मौके पर एसडीएम सोनाली राजपूत, तहसीलदार अजय झा और एसडीओपी पीसी यादव सहित पुलिस और प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाल रखी। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि शासकीय आवासों पर अनधिकृत कब्जे को लेकर अब प्रशासन कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।राजघाट कॉलोनी में चल रही इस कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन एक-एक करके ऐसे शासकीय आवासों को खाली कराने में जुटा है, जिन पर लंबे समय से कब्जे की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन की यह कार्रवाई कितनी दूर तक जाती है और कितने शासकीय आवासों को कब्जामुक्त कराया जाता है।
नरोत्तम मिश्रा के करीबी पूर्व जनपद सदस्य क्रांति राय जो की सरकारी आवास पर कब्जा किए हुए थे उनके आवास पर भी प्रशासन की टीम पहुंची प्रशासन और उनके बीच तीखी नौक झोंख हुई उसके बाद प्रशासन ने वीडियोग्राफी कर सामान की लिस्टिंग कर उनके आवास से सामान खाली करा दिया । भारतीय जनता पार्टी के नेता क्रांति राय ने प्रशासन पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता क्रांति राय कहना था कि वह पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की समर्थक हैं इसलिए उन पर यह कार्रवाई की गई है।