Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दमोह में बड़े बाबा के दर्शन कर लौट रहे जबलपुर के जैन दंपति पर गिरा सूखा पेड़; मौके पर ही दोनों की मौत

Tree Fall On Couple In Damoh: दमोह में दर्दनाक हादसा, कुंडलपुर से लौट रहे जबलपुर के स्कूटी सवार जैन दंपति पर गिरा जलता हुआ सूखा पेड़, तेजगढ़ के परासई में दोनों की मौके पर ही मौत।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 29, 2026 | 08:58 PM

दमोह में जैन दंपति की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Damoh Jain Couple Accident: दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत परासई गांव के समीप सोमवार शाम बाइक सवार दंपति पर एक सूखे पेड़ की डाल गिरने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। तत्काल ही स्थानीय लोगों के द्वारा दंपति को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया है। दोनों के शव जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखे गए हैं और घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है।

मृतकों की पहचान जबलपुर जिले के दिक्षित पुरा निवासी 50 वर्षीय आशीष जैन, 45 वर्षीय शोभा जैन के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे शुभम जैन ने बताया कि मेरे बुआ और फूफा जी स्कूटी से कुंडलपुर बड़े बाबा के दर्शन करने के लिए गए थे। सोमवार शाम वहां से वापस उन्हें तेजगढ़ हमारे घर आना था लेकिन परासई में पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एक सूखे पेड़ में आग लगाई थी।

अचानक गिरी पेड़ की डाल, मौके पर दो लोगों की मौत

पेड़ की डाल अचानक शुभम के बुआ, फूफा जी के ऊपर गिरी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। मुझे घटना की जानकारी लगी तो हम भी घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। एक साथ दंपति की मौत से परिवार में शोक व्याप्त है।

सम्बंधित ख़बरें

1 जुलाई को अरुणाचल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे शिवराज सिंह चौहान; 30 जून को गुवाहाटी में लेंगे मीटिंग

मुरैना में बुलेट की तलाश में खुला चोरी का राज; पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कर सात बाइक की बरामद

सागर में शादी के बाद ससुराल भी नहीं पहुंच सकी दुल्हन; बारात से लौट रही कार का हादसा बना जिंदगी का आखिरी सफर

उज्जैन को मिलेगी नई औद्योगिक पहचान; CM मोहन यादव करेंगे 1266 करोड़ के पेप्सिको प्लांट का शुभारंभ

स्थानीय लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने पेड़ की देखरेख में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी तारादेही मार्ग पर दरौली के पास बारिश के दौरान पेड़ की डाल गिरने से एक युवक की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें: 1 जुलाई को अरुणाचल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे शिवराज सिंह चौहान; 30 जून को गुवाहाटी में लेंगे मीटिंग

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

घटना की जानकारी लगते ही तेजगढ़ पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची है और परिजनों के बयानों के आधार पर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। दोनों के शव जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखे गए हैं। मंगलवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Damoh jain couple killed tree fall returning from bade baba darshan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 08:58 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.