- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Court Death Sentence To Accused Who Murdered His Mother Buried Her Body In A Wall
MP: FD के लिए मां की हत्या फिर शव को दीवार में चुना, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
Sheopur Mother Murder Case: ग्वालियर में मां की हत्या कर दीवार में चुनने वाले बेटे दीपक पचौरी को श्योपुर स्पेशल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

पुलिस की गिरफ्त में मां की हत्या का आरोपी बेटा (Image- Social Media)
Sheopur Mother Murder Case: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में 32 लाख की एफडी की राशि हड़पने के लिए एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं शव को दीवार में भी चुन दिया था। अब कलयुगी बेटे को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी। अपर सत्र न्यायाधीश एल डी सोलंकी ने श्योपुर के रेलवे कॉलोनी निवासी आरोपी दीपक पचौरी को आईपीसी की धारा 302 के तहत अपनी मां उषा देवी की हत्या के लिए दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई।
इस मामले में राज्य की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक राजेन्द्र जाधव ने बताया कि दीपक पचौरी ने आठ मई 2024 को थाना कोतवाली श्योपुर में अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि जांच के दौरान बार-बार बयान बदलने के कारण पुलिस को पचौरी पर शक हो गया।
अनाथ आश्रम से लिया था गोद लिया
पुलिस अधीक्षक (एसपी) वीरेंद्र जैन ने कहा कि आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि करीब 20 साल पहले पचौरी को उषा देवी और भुवनेन्द्र पचौरी ने ग्वालियर के एक अनाथ आश्रम से गोद लिया था। जैन ने बताया कि वर्ष 2021 में पिता की मृत्यु होने के बाद दीपक पचौरी ने उनके नाम पर जमा 16.85 लाख रुपये की एफडी की राशि निकाल ली थी।
सम्बंधित ख़बरें
NATO एक कागजी शेर…ईरान में साथ नहीं देने पर दोस्तों पर भड़के ट्रंप, किम जोंग पर अचानक लुटाने लगे प्यार
कौन होगा Air India का अगला बॉस? कैंपबेल विल्सन की विदाई के बाद रेस में कई दिग्गज शामिल
ईरान को एक रात में कर देंगे तबाह…अल्टीमेटम खत्म होने से पहले Trump की नई धमकी, होर्मुज पर दिया बड़ा बयान
इंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
उन्होंने बताया कि आरोपी ने इसमें से 14 लाख रुपये शेयर बाजार में लगा दिए और शेष राशि खर्च कर दिए। जैन ने बताया कि शेयर बाजार में घाटा होने के बाद दीपक पचौरी की नजर मां के बैंक खाते में जमा एफडी के 32 लाख रुपये पर पड़ गई। उषा देवी ने इस खाते में बेटे को ही नॉमिनी घोषित कर रखा था।
यह भी पढ़ें – 2006 मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले पर ‘सुप्रीम’ रोक
साजिश रचकर की हत्या
आरोपी ने कई बार मां से पैसे मांगे लेकिन उन्होंने नहीं दिए तो उसने साजिश रचकर उनकी हत्या कर दी। लोक अभियोजक जाधव ने कहा कि छह मई को दीपक पचौरी ने अपनी मां को सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान धक्का दे दिया लेकिन इससे भी जब उनकी मौत नहीं हुई तो उसने लोहे की छड़ से सिर पर वार किए और फिर गला दबा दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपी ने मां के शव को लाल रंग के कपड़े में बांधकर सीढ़ियों के नीचे बने शौचालय के दीवार में सीमेंट, रेत और ईंटों से चुन दिया। अब अदालत ने फांसी की सजा सुनाते हुए कहा कि मां को ईश्वर के समान माना गया है और मां की हत्या माफी के योग्य नहीं है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Court death sentence to accused who murdered his mother buried her body in a wall
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NATO एक कागजी शेर…ईरान में साथ नहीं देने पर दोस्तों पर भड़के ट्रंप, किम जोंग पर अचानक लुटाने लगे प्यार
Apr 07, 2026 | 07:39 AMकौन होगा Air India का अगला बॉस? कैंपबेल विल्सन की विदाई के बाद रेस में कई दिग्गज शामिल
Apr 07, 2026 | 07:34 AMBaramati Bypoll Election में नया मोड़: कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, निर्विरोध की कोशिशें नाकाम
Apr 07, 2026 | 07:26 AMRR vs MI: मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा रहा है भारी
Apr 07, 2026 | 07:18 AMनवभारत संपादकीय: बारामती उपचुनाव में टूटी निर्विरोध परंपरा? सुनेत्रा पवार के सामने कांग्रेस का अड़ंगा
Apr 07, 2026 | 07:14 AMईरान को एक रात में कर देंगे तबाह…अल्टीमेटम खत्म होने से पहले Trump की नई धमकी, होर्मुज पर दिया बड़ा बयान
Apr 07, 2026 | 07:06 AMनवभारत विशेष: डिजिटल अरेस्ट जैसा ही है Astrology अरेस्ट, खरात मामला एक बड़ा उदाहरण
Apr 07, 2026 | 07:03 AMवीडियो गैलरी

इंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
‘BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं’, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO’
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM










