-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Famous Places In Gwalior Know When You Can Make Plan
ग्वालियर की इन शानदार जगहों पर मिलेगा सुकून, जानें कब बना सकते हैं प्लान
- Written By: प्रीति शर्मा
मध्य प्रदेश का ग्वालियर तानसेन की नगरी भी कहलाता है। जहां पर आपको ऐतिहासिक इमारतों से लेकर प्रकृति के शानदार दृश्य भी देखने को मिलेंगे। यहां पर घूमने के लिए कई बेहतरीन और खूबसूरत जगह मौजूद हैं।

ग्वालियर (सौ. सोशल मीडिया)
मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से भरपूर शहर ग्वालियर के बारे में कई लोग जानते हैं। ये उन लोगों के लिए परफेक्ट जगह है जो शांति, खूबसूरती और इतिहास की झलक देखना चाहते हैं। भीड़भाड़ से दूर छोटे से शहर में शांति और सुकून के पल बिताना चाहते हैं ग्वालियर घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर कई शानदार जगह है चाहे वह किला हो, मंदिर हो या प्राकृतिक स्थल।
ग्वालियर का किला
10वीं सदी से अस्तित्व में आया ग्वालियर का किला ग्वालियर की शान है। इसमें कई महल बने हुए हैं जैसे मान मंदिर, गुजरी महल आदि। यहां पर आपको 15वीं और 16वीं सदी की जैन मूर्तियां भी देखने को मिलेंगी। ग्वालियर का किला घूमने के अलावा यहां पर शांति से सुकून के पल बिता सकते हैं।
जय विलास पैलेस
ग्वालियर का प्रसिद्ध जय विलास पैलेस अपनी इटैलियन शैली के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह की सुंदरता बहुत ही निराली है। यह महल 1874 में बनाया गया था जिसको बहुत अच्छे से संजोकर रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
मंडला में साइको स्टाइल में बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार; पेट्रोल खत्म होते ही बदल देता था वाहन
ग्वालियर में आधी रात सड़क पर खूनी बवाल; पुराने विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला CCTV में कैद हुई वारदात
बालाघाट में बारिश में ढही कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबे तीन मजदूर; स्थानीय लोगों और पुलिस ने किया रेस्क्यू
सूर्य मंदिर
कोणार्क शैल में बना सूर्य मंदिर ग्वालियर में भी देखने को मिलेगा। यहां पर आकर आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। परिवार या दोस्तों के साथ घूमने की ये बेस्ट जगह है। इसके अलावा ग्वालियर में घूमने के लिए सास बहू मंदिर, इटेलियन गार्डन, फूलबाग आदि जगह मशहूर है। जहां पर आप आसपास का लोकल फूड भी एंजॉय कर सकते हैं।
कितने दिन में घूम सकते हैं ग्वालियर
ग्वालियर में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं जिन्हें आप दो दिन का समय लेकर आराम से घूम सकते हैं। वीकेंड पर भी ग्वालियर की मुख्य जगहों को घूमने का मन बना सकते हैं।
कैसे जा सकते हैं ग्वालियर
ग्वालियर जाने के लिए आप हवाई मार्ग, सड़क या रेल मार्ग भी चुन सकते हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई और भोपाल से जुड़ा है। वहीं ग्वालियर के लिए कई शहरों से सीधी ट्रेन जाती है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग भी इस शहर से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें:- राजस्थान की इन जगहों पर लें बारिश का असली मजा, दिल हो जाएगा खुश
ग्वालियर घूमने का सही समय
अगर आप परिवार के साथ ग्वालियर घूमने जाना चाहते हैं, तो इसके लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय चुन सकते हैं। इस समय मौसम ठंडा होता है और घूमने में भी मजा आता है।
Famous places in gwalior know when you can make plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:38 PMमुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
Jul 01, 2026 | 10:38 PMAtiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PMNEET PG 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई और क्या है आखिरी तारीख
Jul 01, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM













