‘मन की बात’ सुनने के बाद CM मोहन ने किया बड़ा ऐलान, अब गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार
CM Mohan Yadav Big Announcement: सीएम मोहन यादव ने शुजालपुर में बड़ी घोषणाएं की हैं। सीएम ने उड़द पर ₹600 बोनस और किसानों को मुफ्त हेलमेट देने की बात कही है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Mohan Yadav Shujalpur Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 मई को अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने शाजापुर जिले के शुजालपुर में एक तरफ जनप्रतिनिधियों-किसानों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 134वां संस्करण सुना, तो दूसरी तरफ किसानों के साथ आत्मीय संवाद किया।
संवाद में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर स्थिति में किसानों की आय बढ़ाएगी। इतना ही नहीं, गांव से शहर आकर सामान बेचने वाले किसानों की जान बचाने के लिए सरकार उन्हें हेलमेट देगी।
‘सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती बल्कि धरातल पर भी काम करती है’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती बल्कि उन्हें धरातल पर लागू भी करती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 1 करोड़ मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदी का रिकॉर्ड बना है। लगभग 14 लाख किसानों से गेहूं खरीदकर मध्य प्रदेश ने देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार भावांतर योजना से सोयाबीन किसानों को लाभ दे रही है और पहली बार उड़द पर बोनस देकर दलहन उत्पादन को भी प्रोत्साहित कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: ‘बेटी को धमका रहा था कातिल पिता, भाई को हुआ शक…’, कुन्दौर गांव के गुफा हत्याकांड का ऐसे हुआ खुलासा
इंदौर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती, राजवाड़ा पर महापौर ने किया नमन
गर्लफ्रेंड के मोबाइल पर मैसेज करना पड़ा भारी, विवाद में चले चाकू, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
मूंग के साथ उड़द पर भी 600 रूपये का मिलेगा बोनस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार खेती के साथ कृषि आधारित उद्योगों को भी बढ़ावा दे रही है जिससे दालों का उत्पादन और प्रसंस्करण प्रदेश में ही हो। उन्होंने बताया कि तुअर दाल के आयात पर कारखानों को टैक्स में राहत दी गई है। सरकार कपास सहित विभिन्न फसलों के किसानों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि रबी सीजन में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मूंग और उड़द उत्पादकों का पंजीयन शुरू हो चुका है तथा उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल विशेष बोनस दिया जाएगा।
मिशन ज्ञान पर फोकस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम गरीब-युवा-अन्नदाता-महिलाओं के लिए भी काम कर रहे हैं। किसान दूध-फल-सब्जी जैसा सामान मोटरसाइकिल पर गांव से शहर लाते हैं। हेलमेट न होने की वजह से उन पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मध्य प्रदेश सरकार हेलमेट देकर किसानों की जान बचाएगी। इस तरह हम दुर्घटनाओं को भी रोकेंगे और किसानों को सुरक्षा की गारंटी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन को लेकर भी हमारी सरकार योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आवारा पशुओं के लिए गौशाला बनवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: MP News: ‘बेटी को धमका रहा था कातिल पिता, भाई को हुआ शक…’, कुन्दौर गांव के गुफा हत्याकांड का ऐसे हुआ खुलासा
गौ पालकों को सरकार प्रति गाय करेगी 40 रुपये भुगतान
हम गौ-माता का पालन करने वाले को प्रति गाय 40 रुपये रोज भुगतान कर रहे हैं। जिससे, गौमाता को भूखा न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि हम गौमूत्र सहित कई बातों पर रिसर्च को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हमारी प्रतिबद्धता है कि आने वाले दिनों में हम दूध का उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाएं। नेशनल डेयरी बोर्ड के माध्यम से हम दूध का कलेक्शन 15 लाख लीटर तक ले गए हैं। हमें दूध उत्पादन में देश में 20 फीसदी का योगदान करना है। इस तरह हमारे किसानों की आय दूध के माध्यम से भी बढ़ रही है।
