लाडली बहनों को सीएम मोहन यादव ने दिया राखी का उपहार, 15वीं किस्त के साथ मिले इतने रुपये

सीएम मोहन यादव ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका प्यार और स्नेह हमेशा प्राप्त करने की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पावन अवसर हम सभी के लिए, खासकर भाई-बहनों के लिए हमेशा खुशी की बात होती है।
CM Mohan Yadav
मोहन यादव (सोर्स:- सोशल मीडिया)
Updated on

भोपाल: मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को रक्षा बंधन पर सीएम मोहन यादव ने उपहार दिया है। जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वे शनिवार को लाडली बहना योजना के सभी लाभार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के 250 रुपये सहित 1500 रुपये एक क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित करेंगे।

सीएम यादव ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं भी दीं और उनका प्यार और स्नेह हमेशा प्राप्त करने की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पावन अवसर हम सभी के लिए, खासकर भाई-बहनों के लिए हमेशा खुशी की बात होती है।

15वीं किस्त के साथ आया उपहार

लाडली बहन योजना के तहत 15वीं किस्त के साथ सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को 250 रुपये अतरिक्त देने का फैसला लिया है। जिसको लेकर सीएम यादव ने कहा कि राखी पर बहनों को उपहार देना यह हमारी संस्कृति को दर्शाता है। मुझे खुशी है कि मैं रक्षाबंधन के लिए एक क्लिक के माध्यम से प्रत्येक बहन के खाते में 250 रुपये जमा कर रहा हूं। एक साथ राज्य में 25 हजार से अधिक स्थानों पर। मैं स्वयं आज श्योपुर जिले में एक कार्यक्रम में भाग लूंगा।

मोहन यादव ने महिलाओं को दी शुभकामनाएं

इसके साथ ही सीएम यादव ने मैं इस अवसर पर बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। हमें उनका प्यार और स्नेह हमेशा प्राप्त हो। कुल 1500 रुपये, जिसमें पहले जमा किए गए 1250 रुपये और रक्षाबंधन के 250 रुपये शामिल हैं, आज प्रत्येक बहन के खाते में जमा किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा मुझे उम्मीद है कि 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन जब आप (बहनें) अपने भाइयों को तिलक लगाएंगी तो मुझे लगेगा कि मेरे माथे पर तिलक लगा है।

जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को श्योपुर जिले के विजयपुर में रक्षाबंधन से पहले लाडली बहना लाभार्थियों के आभार से उपहार कार्यक्रम में शामिल होंगे और महिलाओं को राशि हस्तांतरित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री राखी बंधवाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को महिलाओं ने सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव को राखी बांधी। राखी बांधने के बाद महिलाओं ने सीएम यादव को मिठाई खिलाई। सीएम भी महिलाओं को मिठाई खिलाते नजर आए।

Navbharat Live
navbharatlive.com