

शाहिद खान की शॉर्ट फिल्म को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान।
माधुरी को मिला दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स 2026 में सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार।
विजेता फिल्म के लिए एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा।
Chhindwara Filmmaker Wins Film Festival Award: भारतीय फिल्म निर्माता एवं निर्देशक शाहिद खान ने अपनी शॉर्ट फिल्म माधुरी- एंड इज बिगिनिंग के लिए दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 में सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का पहला अवॉर्ड मिलना एक अहम उपलब्धि है। विजेता फिल्म के लिए एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि का भी ऐलान किया गया है।
इस फिल्म फेस्टिवल की विजेता लिस्ट में भारतीय एवं इंटरनेशनल सिनेमा की कई चर्चित हस्तियों के नाम शामिल हैं। रणवीर सिंह को फिल्म धुरंधर के लिए बेस्ट एक्टर, ऋषभ शेट्टी को कांतारा- चैप्टर 1 के लिए क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ एक्टर और अक्षय खन्ना को धुरंधर के लिए सर्वश्रेष्ठ नेगेटिव रोल की कैटेगरी में सम्मानित किया गया है। इसी लिस्ट में आर्यन खान, कमल हसन, आदित्य धर, जेम्स कैमरून और टेलर स्विफ्ट जैसे बड़े और फेमस नाम भी विभिन्न श्रेणियों में शामिल हैं।
ऐसी फेमस अवॉर्ड लिस्ट में एमपी के छिंदवाड़ा जिले के शाहिद खान की फिल्म का नाम पहले स्थान पर दर्ज होना गौरवपूर्ण उपलब्धि है। एक स्वतंत्र निर्माता एवं निर्देशक के रूप में ये सफलता उनकी क्रिएटिविटी, मेहनत और सिनेमा के प्रति डेडिकेशन को दिखाती है।
मध्य प्रदेश के शाहिद खान इससे पहले अपनी फेमस वेब सीरीज सरपंच साहब के जरिए दर्शकों के बीच विशेष पहचान बना चुके हैं। निर्माण टीम के मुताबिक, ये वेब सीरीज भारत सरकार के ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स पर लगभग 100 दिनों तक लगातार पहले नंबर पर रही। इस सफलता ने शाहिद खान को दर्शकों की पसंद और अच्छी कहानी कहने की कला से जुड़े एक प्रोड्यूसर और डॉयरेक्टर के रूप में पहचान दिलाई।
अवॉर्ड विनिंग शॉर्ट फिल्म माधुरी- एंड इज बिगनिंग सड़क पर भीख मांगने वाली गरीब बच्ची के संघर्ष, सपनों और प्रतिभा की एक प्रेरणादायक कहानी है। गरीबी और कठिन परिस्थितियों के बाद यह बच्ची अपने हौसले, मेहनत और प्रतिभा के बल पर एक रियलिटी शो में भाग लेने का सफर तय करती है।