इंजन चालू हुआ और आ गई तकनीकी खराबी; पायलट की सूझबूझ से बची नकुलनाथ और हरीश चौधरी की जान

Nakulnath Aircraft Technical Fault: छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर बड़ा हादसा टला, नकुलनाथ और कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के विमान में उड़ान से ठीक पहले आई तकनीकी खराबी, दोनों नेता सुरक्षित।
Pilot's quick response saves passengers after engine problem
नकुलनाथ के प्लेन में आई तकनीकी खराबी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Nakul Nath And Harish Choudhary Technical Fault: छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर मंगलवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब पूर्व सांसद नकुलनाथ और मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को भोपाल लेकर जाने वाले विमान में उड़ान से पहले ही तकनीकी खराबी आ गई। दोनों नेता विमान में सवार थे और विमान का इंजन भी चालू किया जा चुका था। तकनीकी समस्या सामने आने के बाद पायलट ने विमान को उड़ाने का फैसला तत्काल रोक दिया।

समय रहते खराबी का पता चलने और पायलट की सूझबूझ से विमान उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद विमान में सवार नकुलनाथ, हरीश चौधरी और अन्य स्टाफ को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के बाद एयर स्ट्रिप पर विमान की तकनीकी जांच की गई।

उड़ान भरने से पहले इंजन में आई तकनीकी खराबी

जानकारी के मुताबिक, नकुलनाथ और हरीश चौधरी को भोपाल में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होना था। मंगलवार सुबह दोनों नेता छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पहुंचे और भोपाल जाने वाले विमान में सवार हुए। विमान को उड़ान के लिए तैयार किया गया और इंजन भी चालू कर दिया गया। इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी के संकेत मिले। इंजन में समस्या सामने आते ही पायलट ने विमान को उड़ाने का फैसला रोक दिया। विमान रनवे पर ही खड़ा रहा और उसे उड़ान नहीं भरने दी गई। इसके बाद दोनों नेताओं समेत विमान में मौजूद स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

विमान के उड़ान भरने से पहले ही तकनीकी खराबी का पता चल जाना हादसा टलने की अहम वजह माना जा रहा है। अगर विमान के हवा में पहुंचने के बाद इंजन में खराबी आती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। हालांकि, पायलट ने समय रहते समस्या को पहचानते हुए विमान को उड़ाने से रोक दिया। घटना के बाद एयर स्ट्रिप पर विमान की तकनीकी जांच की गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इंजन में खराबी किस वजह से आई और विमान को दोबारा उड़ान के लिए कब तक तैयार किया जाएगा। विमान में सवार सभी लोगों के सुरक्षित होने से मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Pilot's quick response saves passengers after engine problem
छतरपुर: घरेलू विवाद में मां ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल रवाना, नकुलनाथ नागपुर गए

तकनीकी खराबी के कारण दोनों नेताओं को अपनी यात्रा का माध्यम बदलना पड़ा। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुए, जबकि पूर्व सांसद नकुलनाथ नागपुर के लिए रवाना हो गए। दोनों नेताओं को भोपाल में कांग्रेस की बैठक में शामिल होना था, लेकिन विमान की उड़ान रद्द होने के कारण उनका कार्यक्रम प्रभावित हुआ। हरीश चौधरी ने सड़क मार्ग से भोपाल जाने का फैसला किया, जबकि नकुलनाथ नागपुर के लिए रवाना हुए।

Navbharat Live
navbharatlive.com